
मिल्कीपुर उपचुनाव वास्तव में तय करेगा यूपी चुनाव 2027 की दिशा और दशा | Opinion
AajTak
उत्तर प्रदेश में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मिल्कीपुर उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है - जिसका रिजल्ट अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ दोनो के लिए सियासी मशाल साबित होने जा रहा है.
मिल्कीपुर उपचुनाव की अहमियत हाल ही में यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के बराबर ही मानी जानी चाहिये. क्योंकि, मिल्कीपुर का मामला सीधे अयोध्या के रिजल्ट से जुड़ा हुआ है, जहां फैजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को हरा दिया था - और वो भी ऐसे दौर में जब राम मंदिर उद्घाटन के साथ ही अयोध्या आंदोलन की पूर्णाहुति हो रही थी.
और, अब जबकि मिल्कीपुर में भी उपचुनाव की तारीख आ चुकी है, 5 फरवरी को वोटिंग और 8 फरवरी को नतीजा आ जाने के बाद यूपी की राजनीति धीरे धीरे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव की तरफ बढ़ने लगेगी.
अव्वल तो योगी आदित्यनाथ ने उपचुनावों में मनमाफिक नतीजे लाकर एक साथ बीजेपी के जख्मों पर मरहम, और समाजवादी की तरफ नमक छिड़क ही दिया है, लेकिन असली राहत तो तब मिलेगी जब मिल्कीपुर विधानसभा सीट भी वो बीजेपी की झोली में डाल देंगे.
मुमकिन है, मिल्कीपुर की तरह दिल्ली में भी अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ दो-दो हाथ करते देखने को मिलें - और वो मौका दोनो ही नेताओं के लिए मिशन-2027 के लिए बेहतरीन फील्ड परीक्षण साबित हो.
थोड़ा अलग हटकर देखें तो दिल्ली चुनाव के नतीजे भी उत्तर प्रदेश की राजनीति के हिसाब से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. बशर्ते, पूर्वांचल से आने वाले वोटर के बीच भी दोनो नेताओं को लेकर अलग अलग खेमा बन जाये.
अखिलेश यादव की मिशन-2027 की तैयारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










