
मिनटों में घर पहुंच जाएगी iPhone 14 सीरीज, इस कंपनी ने शुरू की सर्विस, जानिए डिटेल्स
AajTak
Blinkit iPhone 14 Delivery: आईफोन 14 सीरीज बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है और अब आप इसे कुछ मिनट में अपने घर मंगा सकते हैं. क्विक डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर Blinkit अब मिनटों में iPhone 14 की डिलीवरी करेगा. इसके लिए Blinkit ने ऐपल रिसेलर Unicorn से हाथ मिलाया है. आइए जानते हैं किन शहरों में Blinkit की ये सर्विस मिलेगी.
Blinkit का इस्तेमाल आपने अब तक ग्रॉसरी से सामान खरीदने के लिए किया होगा. क्विक प्रोडक्ट डिलीवरी फर्म Blinkit से अब आप iPhone भी खरीद सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने ऐपल रिसेलर Unicorn से पार्टनरशिप की है. शुक्रवार को कंपनी ने कोलैबोरेशन की जानकारी दी है. यानी अब आप सिर्फ 10 मिनट में ऐपल iPhone 14 सीरीज को घर पर मंगा सकते हैं.
भारत में नए आईफोन्स यानी iPhone 14 सीरीज (प्लस वेरिएंट को छोड़कर), Apple Watch Series 8, Watch SE की सेल 16 सितंबर से शुरू हुई है. हालांकि, Blinkit की iPhone 14 डिलीवरी सर्विस सिर्फ दिल्ली और मुंबई में ही उपलब्ध है.
ऐपल ने लेटेस्ट आईफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था. Blinkit ने शुक्रवार को ट्विटर पर इस पार्टनरशिप की जानकारी दी है.
ट्वीट के मुताबिक, iPhone 14 सीरीज की क्विक डिलीवरी अभी दिल्ली और मुंबई तक ही सीमित है. Blinkit के फाउंडर Albinder Dhindsa ने बताया कंपनी मिनटों में आईफोन 14 सीरीज की डिलीवरी कस्टमर्स तक करेगी. इसके लिए यूजर्स को ऐप के लेटेस्ट वर्जन पर अपग्रेड करना होगा. आईफोन 14 सीरीज और एक्सेसरीज का डिलीवरी टाइम Unicorn Store की टाइमिंग के हिसाब से होगा. यानी यूनिकॉर्न स्कोर कब तक खुला है. इसके हिसाब से ही Blinkit आईफोन की डिलीवरी करेगा.
वहीं दिल्ली और मुंबई के अलावा कंपनी दूसरे शहरों में कब तक इस सर्विस को शुरू करेगी, इसकी जानकारी नहीं है. iPhone 14 सीरीज में कंपनी ने चार मॉडल्स लॉन्च किए हैं, जिसमें iPhone 14 Plus अभी सेल पर नहीं आया है.
iPhone 14 की कीमत 79,900 रुपये से शुरू होती है, जो 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. वहीं iPhone 14 Plus का प्राइस 89,900 रुपये से शुरू होता है. इसके अलावा आप आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स को खरीद सकेंगे. कंपनी ने इन सभी प्रोडक्ट्स को 7 सितंबर को लॉन्च किया है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









