
मिजोरम हादसे में मरने वाले 8 मजदूरों में से चार पश्चिम बंगाल के, 4 मजदूर अभी भी हैं लापता
AajTak
एक दुखद घटना में पश्चिम बंगाल के नदिया और उत्तर 24 परगना के कम से कम चार युवकों की मौत हो गई है. ये मजदूर उन आठ लोगों में शामिल थे, जिनकी दक्षिण मिजोरम के हनथियाल में पत्थर की खदान में दबने से मौत हो गई थी. युवकों के साथ हादसा सोमवार शाम को हुआ था. शव बुधवार को बरामद हुए.
एक दुखद घटना में पश्चिम बंगाल के नदिया और उत्तर 24 परगना के कम से कम चार युवकों की मौत हो गई है. ये मजदूर उन आठ लोगों में शामिल थे, जिनकी दक्षिण मिजोरम के हनथियाल में पत्थर की खदान में दबने से मौत हो गई थी.
खदान में काम कर रहे युवकों के साथ सोमवार शाम को हादसा हुआ था. कई बड़े-बड़े पत्थर ऊपर से टूटकर उन पर गिर पड़े, जिससे वे मलबे के ढेर के नीचे दब गए. इस हादसे में कम से कम 8 मजदूरों की मौत हो गई और 4 मजदूर अभी भी लापता हैं. मृतकों के शव बुधवार को बरामद किए गए हैं.
चार घंटे बाद शुरू हुआ बचाव अभियान
एक मजदूर के मुताबिक, पत्थर गिरने के करीब चार घंटे बाद बचाव कार्य शुरू हुआ. शुरुआत में, रिपोर्टों में कहा जा रहा था कि हादसे के शिकार मजदूर बिहार के थे. मगर, बाद में पता चला कि आठ में से चार मजदूर बंगाल के थे. बचाव अभियान में असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) स्थानीय पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम और स्थानीय लोगों जुटे हुए थे.
चार मृतकों की हुई पहचान, सभी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं
मृतकों की पहचान 24 साल के बुद्धदेव मंडल, 22 साल के मिंटू मंडल, 20 साल के राकेश विश्वास और 23 साल के मदन दास के रूप में हुई है. तीनों मृतक मिंटू, बुद्धदेव और राकेश तेहट्टा के कालीतला पारा इलाके के रहने वाले थे, जबकि मदन दास उत्तर 24 परगना के छपरा के पिपरागाछी इलाके का रहना वाला था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










