
मिजोरम रिजल्ट की तारीख बदली, अब 4 दिसंबर को होगी मतगणना
AajTak
पांच राज्यों में हुए चुनावों के बाज पूरा देश 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहा है. इस बीच चुनाव आयोग ने मिजोरम में रिजल्ट की तारीख बदल दी है. अब यहां 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी.
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम (पांच राज्यों) में हुए चुनावों के बाद पूरा देश 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार कर रहा है. इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए मिजोरम में चुनाव रिजल्ट की तारीख बदल दी है. अब यहां 3 दिसंबर की जगह 4 दिसंबर को मतगणना होगी.
बता दें कि मतदान से पहले ही मिजोरम में मतगणना की तारीख बदलने की मांग हो रही थी. इसे लेकर सभी पार्टियां एकमत नजर आई थीं. मांग करने वाले सियासी दलों का कहना था कि रविवार को ईसाइयों का पवित्र दिन होता है. इसलिए ईसाई समुदाय बहुल राज्य मिजोरम में मतगणना की तारीख बदली जानी चाहिए. इस मांग पर बीजेपी, कांग्रेस और सत्ताधारी एमएनएफ सहित सभी राजनीतिक दल राजी थे.
राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को लिखा था पत्र
चुनावों की तारीख बदले जाने की मांग को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा था. पत्र में कहा गया था कि मिजो लोग रविवार के दिन पूरी तरह से पूजा में समर्पित रहते हैं. इस पत्र में सभी राजनीतिक दलों और गैर सरकारी संगठनों के अध्यक्षों के हस्ताक्षर भी थे. पत्र में लिखा था कि मिजोरम में रविवार को कोई भी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं रखा जाता.
चर्चाें के समूह ने भी चुनाव आयोग से की थी अपील
पत्र भेजने वाले दलों में सत्तारूढ़ एमएनएफ, भाजपा, कांग्रेस, जोरम पीपुल्स मूवमेंट और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस शामिल थे. राज्य के प्रमुख चर्चों के समूह, मिजोरम कोहरान ह्रुएटुटे कमेटी (एमकेएचसी) ने भी चुनाव आयोग को एक पत्र भेजकर मतगणना की तारीख बदलने का आग्रह किया था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










