
मिजोरम में बेल्जियम के स्वतंत्र फोटोग्राफर के पास मिला खाली कारतूस, गिरफ्तार
AajTak
मिजोरम के आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं.
मिजोरम के आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बेल्जियम के नागरिक के पास से दो खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
अधिकारी के मुताबिक आइजोल में बेल्जियम के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से दो खाली कारतूस बरामद किए गए हैं.आरोपी की पहचान साइमन क्लेमेंट के रूप में हुई है. वह एक स्वतंत्र फोटो पत्रकार है और उसे बुधवार को आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अड्डे पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया.
यह भी पढ़ें: मिजोरम की जेल से म्यांमार की रहने वाली दो महिला कैदी, तलाश में जुटी पुलिस
अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि बेल्जियम के व्यक्ति को रविवार को आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में तनहरिल में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि क्लेमेंट वीजा नियमों का उल्लंघन कर म्यांमार में घुस गया था और भारत लौटने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
यह भी पढ़ें: असम राइफल्स-मिजोरम पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 86 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन और 'मेथ' गोलियां जब्त, दो गिरफ्तार
मिजोरम पत्रकार संघ (एमजेए) के अध्यक्ष सी. लालरामबुतसैहा ने कहा कि संगठन के प्रतिनिधि एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को क्लेमेंट से मिलेंगे और इस बारे में बात करेंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












