
मिजोरम में पत्थर की खदान धंसने से बड़ा हादसा, अब तक एक शव बरामद, सामने आया Video
AajTak
मिजोरम के हनथियाल जिले में पत्थर की खदान ढहने से बड़ा हादसा हो गया है. मौके से एक शव बरामद कर लिया गया है और 10 लोग अभी भी फंसे बताए जा रहे हैं. रेसक्यू ऑपरेशन जारी है और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने पर जोर दिया जा रहा है.
मिजोरम के हनथियाल जिले में बड़ा हादसा हो गया है. पत्थर की खदान ढहने से एक शख्स की मौत हो गई है. 10 मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं जिनका रेस्क्यू करने का प्रयास जारी है. ये घटना दोपहर तीन बजे की बताई जा रही है जब सभी मजदूर लंच खत्म कर काम लौटे ही थे. लेकिन काम शुरू करने से पहले अचानक से खदान ढह गई और कई मजदूर मलबे में दब गए. अधिकारियों के मुताबिक मलबे को साफ करने में अभी समय लगने वाला है.
किस कारण से पत्थर की खदान ढह गई, ये स्पष्ट नहीं है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन चला सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने पर जोर दिया जा रहा है. इस रेस्क्यू में अब तक टीम को एक शव बरामद हो गया है. राज्य आपदा मोचन बल, सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स साथ मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को चला रही हैं. कितने घंटे और ये ऑपरेशन चलने वाला है, ये अभी स्पष्ट नहीं. मौके पर जिला अधिकारी और चिकित्सा की टीम मौजूद है और हर तरह की मदद की जा रही है. जानकारी ये भी मिल रही है कि जो मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए हैं, वे मिजोरम के निवासी नहीं हैं. कई बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि इस हादसे में मजदूरों के साथ-साथ कई ड्रिलिंग और दूसरी जरूरी मशीनें भी दब गई हैं. जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, ये आइजोल से 160 किलोमीटर दूर बताई जा रही है.
अफरीदा का इनपुट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










