
मिजोरम में क्रिसमस और न्यू ईयर पर नहीं कर सकेंगे आतिशबाजी, सरकार ने पटाखों पर लगाया BAN
AajTak
राज्य की मुख्य सचिव रेनू शर्मा ने बताया कि बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों और कई संगठनों के नेताओं की बैठक बुलाई गई थी. इसमें ये फैसला लिया गया है.
मिजोरम में क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के दौरान आतिशबाजी नहीं कर सकेंगे. क्योंकि मिजोरम सरकार ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. इसे लेकर एक अधिकारी ने बताया कि ईसाई बहुल राज्य मिजोरम इन दोनों आयोजनों के भव्य जश्न की तैयारी कर रहा है.
राज्य की मुख्य सचिव रेनू शर्मा ने मंगलवार को बुलाई गई वरिष्ठ अधिकारियों और कई संगठनों के नेताओं की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदूषण मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जनता से क्रिसमस और न्यूईयर के दौरान पटाखों और अन्य आतिशबाज़ी सामग्री का उपयोग या बिक्री न करने की अपील की जाएगी.
राज्य की मुख्य सचिव रेनू शर्मा ने बताया कि बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया है. पहले भी मिजोरम में क्रिसमस और न्यूईयर के दौरान प्रदूषण से बचने और सुरक्षा कारणों से पटाखों, स्काई लालटेन और खिलौना बंदूकों सहित अन्य आतिशबाज़ी सामग्री पर प्रतिबंध लगा दिया था.
बता दें कि इस बार दिल्ली में दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन लगाया था. वहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने से मना कर दिया था. जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि पटाखों को लेकर जो निर्देश पहले जारी किए गए थे, वो सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए थे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पटाखों को लेकर उसने जो पहले गाइडलाइंस जारी की हैं, वो पूरे देशभर के लिए है और किसी राज्य के लिए अलग से कोई निर्देश जारी करने की जरूरत नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










