
मासूम की दर्दनाक हत्या पर सुनवाई के बीच फेसबुक चलाती रही जज, वायरल हुआ वीडियो
AajTak
हाल में एक शर्मनाक मामला सामने आया है. इसमें एक बच्चे की हत्या की सुनवाई के दौरान महिला जज को फोन में व्यस्थ देखा गया है. ये पूरा वीडियो कोर्ट के सीसीटीवी में कैद हो गया.
आज के समय में लोग दिन भर अपने फोन को देखने में इस कदर व्यस्त होते हैं कि उन्हें आस पास के हालात और परिस्थितियों से भी फर्क नहीं पड़ता. समय ऐसा है कि लोग दोस्तों और परिवार से बात करने के ज्यादा अपने फोन के स्क्रोल करते रहना बेहतर समझते हैं.
चल रही थी 2 साल के बच्चे की हत्या की सुनवाई
यह दुर्भावनापूर्ण व्यवहार आश्चर्यजनक रूप से अदालत में तब पहुंच गया जब एक जज को सुनवाई के दौरान अपने फोन पर फेसबुक स्क्रॉल करते हुए पकड़ा गया. खैर, इस घटना का सबसे भयावह हिस्सा सिर्फ ये नहीं है, बल्कि दुख की बात तो ये है कि ये लापरवाही ऐसे समय में देखने को मिली जब कोर्ट में 2 साल के बच्चे की हत्या की सुनवाई चल रही थी.
फेसबुक मैसेंजर पर चैट में व्यस्थ थी जज यह घटना अमेरिका के ओक्लाहोमा के लिंकन काउंटी में हुई, जब जिला न्यायाधीश ट्रैसी सोडरस्ट्रॉम को हत्या के मुकदमे की कार्यवाही को नजरअंदाज करते हुए फुटेज में पकड़ा गया था. कार्यवाही के दौरान वह बार-बार अपने फोन पर मैसेज टोन पर उसे उठा रही थी और फेसबुक मैसेंजर पर बात कर रही थीं. इसके अलावा वह लगातार फेसबुक स्क्रोल भी कर रही थी.
'बाकी जजों से कहा था फोन बंद कर लो'
न्यूज वेबसाइट द ओक्लाहोमन के अनुसार 2 साल के बच्चे को घातक रूप से पीटने के आरोपी व्यक्ति के मामले में जज सोडरस्ट्रॉम की ये पहली सुनवाई थी. कार्यवाही के दौरान, वह सीसीटीवी फुटेज में अपना फेसबुक पेज चेक करती और किसी को भेजने के लिए जीआईएफ खोजती हुई कैद हुई. विडंबना यह है कि सॉडरस्ट्रॉम ने अन्य सभी जूरी सदस्यों से कहा था कि वे मुकदमे के दौरान अपने फोन को बंद कर दें ताकि वे काम पर र ध्यान केंद्रित कर सकें. जाहिर है, उन्होंने खुद इसे फॉलो नहीं किया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










