
ताबूत में आखिरी कील? कौन है इरफान सुल्तानी जिसे आज ईरान चौराहे पर फांसी देने की तैयारी में है
AajTak
ईरान में 18वें दिन भी प्रदर्शन जारी हैं जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. इस बीच 26 वर्षीय प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को फांसी दी जा सकती है. अमेरिका ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है.
ईरान में लोगों का आंदोलन अब क्रांति का रूप ले चुका है और यह 18वें दिन भी जारी है. ट्रंप के हस्तक्षेप की धमकियों के बीच ईरान का खामेनेई शासन प्रदर्शनकारियों पर बेहद सख्ती बरत रहा है. सुरक्षाबलों के साथ झड़पों में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 10,000 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं. हिंसक प्रदर्शनों के बीच बुधवार को 26 साल के युवा प्रदर्शनकारी इरफान सुल्तानी को फांसी दी जा सकती है.
इरफान सुल्तानी एक दुकानदार हैं जो प्रदर्शनों में शामिल हुए थे. 8 जनवरी को उन्हें शासन विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था और आज उन्हें बीच चौराहे पर मौत की सजा दी जा सकती है.
मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, सुल्तानी हालिया प्रदर्शनों के दौरान फांसी दिए जाने वाले पहले व्यक्ति हो सकते हैं. सुल्तानी के परिवार को करीब पांच दिन पहले उनकी फांसी की जानकारी दी गई थी. फांसी से पहले उन्हें सुबह अपने परिवार से सिर्फ 10 मिनट मिलने की इजाजत दी जाएगी.
मध्य ईरान के फार्दिस में कपड़ों की दुकान चलाने वाले सुल्तानी को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था. उन्हें जेल भेजा गया और जल्द ही मौत की सजा सुना दी गई. एक मानवाधिकार संगठन ने कहा कि उनका 'एकमात्र अपराध आजादी के लिए नारा लगाना' है. ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' के मुताबिक, इरफान सुल्तानी के खिलाफ 11 जनवरी को एक अदालती सुनवाई हुई. इसके बाद ईरानी अधिकारियों ने उन पर 'मोहारेबेह' यानी 'अल्लाह के खिलाफ युद्ध छेड़ने' का आरोप लगाते हुए मौत की सजा सुना दी.
उनके परिवार को बताया गया है कि फांसी से पहले उन्हें उनसे सिर्फ 10 मिनट की अंतिम मुलाकात की अनुमति दी जाएगी.
हेंगॉव ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स की सदस्य अरिना मोरादी ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सुल्तानी के परिवार से बातचीत की है. मोरादी ने बताया कि परिवार इस खबर से सदमे और गहरे निराशा में है. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों में आतंक फैलाने के लिए सुल्तानी को बीच चौराहे पर खड़ा कर फांसी पर लटका दिया जाएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










