
बीएमसी चुनाव तय करेंगे महाराष्ट्र के इन 5 बड़े मुद्दों का भविष्य
AajTak
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव 15 जनवरी 2026 को होने वाले हैं, जो महाराष्ट्र की राजनीति का निर्णायक मोड़ साबित होने वाला है. इस बार इन चुनावों में कई मुद्दे अहम हैं जो भविष्य में महाराष्ट्र की राजनीति को निर्धारित करने वाले पिलर साबित होंगे.
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव इस बार राज्य की राजनीति को इतने हिचकोले दे रहा है, जितना कभी विधानसभा चुनावों में भी नहीं दिया होगा. इन चुनावों में महाराष्ट्र की राजनीति का जो चेहरा सामने आया है उससे तो यही लगता है कि राज्य में राजनीतिक नैतिकता नाम की कोई चीज ही नहीं बची. कोई गठबंधन हो या कोई पार्टी, इन चुनावों में अनैतिक तौर-तरीकों से बची नहीं है. गठबंधनों की ऐसी शृंखला देखने को मिली है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जा रहा है.
227 वार्डों वाली यह भारत की सबसे अमीर और प्रभावशाली नगरपालिका है, जिसका बजट 74,000 करोड़ रुपये से अधिक है. जाहिर है कि इस पर अधिकार के लिए सब कुछ जायज है कि तर्ज पर चुनाव लड़ा जा रहा है. ऐसा समझा जा रहा है कि बीएमसी के इन चुनावों में कई ऐसी चीजें तय होनी हैं जो महाराष्ट्र के भविष्य की राजनीति तय करेंगी.
1-मराठी अस्मिता के मुद्दे में कितना दम?
मराठी अस्मिता बीएमसी चुनाव का सबसे जोरदार मुद्दा है, अगर ये मुद्दा चल गया तो बीएमसी चुनावों की फिजा कुछ अलग होगी. उद्धव ठाकरे (शिवसेना यूबीटी) और राज ठाकरे (एमएनएस) ने 20 साल बाद एकजुट होकर मराठी माणूस की रक्षा का नारा दिया है. ठाकरे बंधुओं के द्वारा इसे मुंबई की आखिरी जंग बताया जा रहा है.
ठाकरे बंधुओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि ये लोग मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर रहे हैं. बीजेपी पर हिंदी थोपने और गैर-मराठी हितों को बढ़ावा देने का भी आरोप है. महायुति ने भी मेनिफेस्टो में मराठी माणूस को वापस लाने, सस्ते घर और संस्कृति मजबूत करने का वादा किया है. लेकिन युवा वोटर इस मुद्दे को नजरअंदाज करते हैं या इसे सपोर्ट करते हैं , ये देखने वाली बात होगी. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेन-जेड वोटर पॉटहोल, वेस्ट मैनेजमेंट, एयर क्वालिटी और सिविक इश्यूज पर फोकस कर रहे हैं, भाषाई राजनीति को पुरानी मानते हैं.
मराठी वोटर (30-35%) महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उत्तर भारतीय (25-30%), गुजराती और अन्य समुदायों का विरोध बढ़ सकता है. राज ठाकरे के पुराने बयान और हिंदी थोपने पर किक वाली धमकी से गैर-मराठी वोटर अलग हो सकते हैं. मुद्दे में दम है क्योंकि यह ठाकरे बंधुओं की पारंपरिक ताकत है, लेकिन 2026 में विकास और युवा वोटरों के कारण इसका प्रभाव कम हो सकता है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










