
मंदिर में चोरी की, फिर भावुक हो गया चोर... भगवान के आगे हाथ जोड़कर मांगी माफी, वीडियो वायरल होते ही पकड़ा गया
AajTak
यूपी के झांसी में मंदिर में चोरी की अजीबो-गरीब घटना सामने आई है. आरोपी ने चोरी के बाद भगवान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी. यह घटनाक्रम CCTV कैमरों में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया.
मंदिर में चोरी कर भगवान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने वाला चोर पुलिस से नहीं बच सका. झांसी के गरौठा इलाके में स्थित मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. जो वीडियो वायरल है, उसमें देखा जा सकता है कि मंदिर में चोरी के बाद चोर भावुक हो गया और दो बार हाथ जोड़ते हुए भगवान से माफी मांगी.
यह घटना 11 जनवरी 2026 की रात की है. गरौठा क्षेत्र के मढ़ां रोड पर स्थित मंदिर में चोर ने रात में ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर माता के श्रृंगार में चढ़े कीमती जेवरात चोरी कर लिए. सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो ताला टूटा मिला और सामान टूटा हुआ था. मंदिर के पुजारी हरिश्चंद्र पटेल ने तुरंत गरौठा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में एक युवक दिखाई दिया, जिसने नीले रंग की हुडी और सिर पर कैप पहन रखी थी. आरोपी मंदिर में एंट्री करता है, मूर्तियों के पास जाकर एक-एक कर तलाशी लेता है, मूर्ति के ऊपर रखे गर्म कपड़ों को हटाकर जेवर चुराता है और फिर ढक देता है.
चोरी के बाद मंदिर से बाहर निकलते समय आरोपी दो बार भगवान के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया. यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: UP: माता मंदिर में चोरी, चढ़ाए जेवर चुराने के बाद चोर ने कान पकड़कर मांगी माफी- VIDEO

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










