
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पीएमओ साउथ ब्लॉक से हटकर दारा शिकोह रोड स्थित सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होगा. वहीं, दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: मकर संक्रांति से पीएमओ साउथ ब्लॉक से हटकर दारा शिकोह रोड स्थित सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट होगा. वहीं, दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हुआ. इन खबरों के अलावा, IIT मद्रास के वैज्ञानिकों ने तोप गोलों में रैमजेट इंजन लगाकर उनकी मारक क्षमता को दोगुना की. पढ़ें बुधवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
साउथ ब्लॉक नहीं, सेवा तीर्थ... आज से बदल जाएगा पीएम मोदी के दफ्तर का पता, जानें- नए PMO की खासियत मकर संक्रांति के दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर का पता बदलने जा रहा है. साउथ ब्लॉक में मौजूद पीएमओ पर 'सेवा तीर्थ’ परिसर में ट्रांसफर हो सकता है. दारा शिकोह रोड पर बना यह नया कार्यालय सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है. आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ की जगह बदलेगी.
दिल्ली-एनसीआर में ठंड और शीतलहर का कहर, गंगासागर-प्रयागराज में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगा रहे आस्था की डुबकी दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह से ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे आम जनजीवन और यातायात पर असर पड़ रहा है. राजधानी और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. आज मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जा रहा है. श्रद्धालु गंगा नदी में पवित्र स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं.
IIT मद्रास ने तोप के गोलों में लगाया रैमजेट इंजन, रेंज बढ़ाकर दोगुना कर दिया भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी मद्रास ने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. वैज्ञानिकों ने 155 mm की सामान्य तोपखाने के गोलों में रैमजेट इंजन लगाकर उनकी मारक क्षमता को लगभग दोगुना कर दिया है. इस नई तकनीक से मौजूदा तोपों की रेंज बहुत बढ़ जाती है, वो भी बिना किसी नई तोप या महंगे मिसाइल सिस्टम की जरूरत के.
कौन हैं आयुषी सोनी? जिन्हें जबरन किया गया रिटायर्ड आउट, WPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा आयुषी सोनी ने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह WPL इतिहास की पहली बल्लेबाज बन गई हैं, जिन्हें रिटायर्ड आउट किया गया. यह घटना WPL 2026 में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई. यह मैच मंगलवार को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया.
मुश्किल में शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने भेजा नोटिस, मांगे 2 करोड़ शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ विवादों में घिर गई है. गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी सनोबर शेख ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि फिल्म में उनके पिता की छवि नकारात्मक दिखाई जा सकती है. सनोबर शेख ने 2 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग करते हुए सात दिन में राशि देने को कहा है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










