
मालेगांव से नेपाल तक साजिश का दावा... सीएम फडणवीस बोले- महाराष्ट्र चुनाव में हुई टेरर फंडिंग
AajTak
मुख्यमंत्री ने नासिक जिले के मालेगांव में चल रही एक जांच का हवाला देते हुए बताया कि कुछ युवाओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके नाम पर 114 करोड़ रुपये की बेनामी राशि जमा की गई. आरोपी सिराज मोहम्मद ने 14 व्यक्तियों के आधार और पैन कार्ड का उपयोग करके 14 बैंक खाते खोले और इन खातों में राशि जमा की.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अर्बन नक्सल संगठन शामिल थे, जो संविधान की बात तो करते हैं लेकिन उसे मानते नहीं. फडणवीस ने दावा किया कि ये संगठन देश में अराजकता और संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना चाहते हैं. फडणवीस ने यह भी खुलासा किया कि राज्य की आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में आतंक फंडिंग की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप के सबूत मिले हैं.
चुनाव में आतंकी फंडिंग का आरोप मुख्यमंत्री ने नासिक जिले के मालेगांव में चल रही एक जांच का हवाला देते हुए बताया कि कुछ युवाओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके नाम पर 114 करोड़ रुपये की बेनामी राशि जमा की गई. आरोपी सिराज मोहम्मद ने 14 व्यक्तियों के आधार और पैन कार्ड का उपयोग करके 14 बैंक खाते खोले और इन खातों में राशि जमा की. फडणवीस ने कहा कि यह मामला केवल मालेगांव तक सीमित नहीं है, बल्कि 21 राज्यों और 201 खातों में फैला हुआ है. इन खातों में कुल 1000 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ. इसमें से 600 करोड़ रुपये दुबई भेजे गए और 100 करोड़ रुपये महाराष्ट्र चुनाव में विभिन्न उद्देश्यों के लिए उपयोग किए गए.
नेपाल में हुई बैठक पर भी बोले फडणवीस ने कहा कि 15 नवंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बैठक आयोजित हुई थी. इस बैठक में वे संगठन शामिल थे जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा थे. बैठक में ईवीएम के विरोध और महाराष्ट्र तथा बीजेपी शासित राज्यों में बैलेट पेपर की मांग पर चर्चा हुई. फडणवीस ने दावा किया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल 180 संगठनों में से 40 को कांग्रेस-एनसीपी सरकार के दौरान फ्रंटल संगठन घोषित किया गया था. ये संगठन हाल ही में महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के लिए प्रचार कर रहे थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि महा विकास अघाड़ी, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी शामिल हैं, ने चुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास किए. हालांकि, बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति ने 230 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया. फडणवीस ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं उनकी देशभक्ति पर सवाल नहीं उठा रहा, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि वे अपनी कंधे किसके लिए दे रहे हैं."

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



