
मालदीव के समंदर में क्या खोज रहा ड्रैगन? मुइज्जू सरकार और चीन के बीच होने जा रही बड़ी डील
AajTak
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब चीन का शोध जहाज 'Xiang Yang Hong 03' जनवरी 2024 में मालदीव के पानी में लगभग एक महीने तक मौजूद था. इस जहाज के पहुंचने पर भारत ने चिंता जताई थी क्योंकि मालदीव रणनीतिक रूप से भारत के करीब स्थित है.
मालदीव और चीन के बीच हिंद महासागर में मछलियों की गतिविधियों पर नजर रखने और समुद्र से केमिकल और फिजिकल डेटा इकट्ठा करने के लिए उपकरण लगाने को लेकर चर्चा हो रही है. दोनों देशों के बीच यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब मालदीव में मछली पकड़ने का उद्योग बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है.
चीनी अधिकारियों से मिले मालदीव के मंत्री
रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के मत्स्य एवं महासागर संसाधन मंत्री अहमद शियाम ने हाल ही में चीन के सेकंड इंस्टीट्यूट ऑफ ओशनोग्राफी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस बैठक में समुद्री शोध और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.
चीनी संस्थान के अधिकारियों ने मालदीव के पर्यटन, पर्यावरण मंत्रालय और मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की. हालांकि, मालदीव सरकार ने इन बैठकों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है.
मछलियों की गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










