
मालदा के बाद मुर्शिदाबाद... महिला आयोग की टीम पहुंची शमशेरगंज, हिंसा पीड़ितों को दिला रही ढांढस, गवर्नर भी जानेंगे एक-एक सच
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुर्शिदाबाद हिंसा पर बीजेपी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी में ठन गई है. इस बीच, शुक्रवार को राज्यपाल और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष मालदा पहुंचीं और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की. मालदा वो जगह है, जहां राहत शिविरों में मुर्शिदाबाद से आए हिंदू ठहरे हैं. शनिवार को भी राज्यपाल हिंसा प्रभावित इलाके में दौरा कर सकते हैं. आज बंगाली हिंदू बचाओ रैली भी निकाले जाने की तैयारी है.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद ममता सरकार चौतरफा घिरी है. मानवाधिकार आयोग से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग की टीमें हिंसा का एक-एक सच जानता चाहती हैं और जमीनी दौरा कर रही हैं. इस बीच, राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी एक्शन मोड में आ गए हैं. शुक्रवार को वे सबसे पहले मालदा पहुंचे और राहत शिविर में दंगा पीड़ितों से मुलाकात की और बात की. गवर्नर आज यानी शनिवार को मुर्शिदाबाद दौरे पर जा सकते हैं.
राजभवन सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल शनिवार को मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित इलाकों का भी दौरा कर सकते हैं. NCW की टीम भी शुक्रवार रात मालदा में ही रुकी और शनिवार को मुर्शिदाबाद पहुंच गई. NCW की टीम मुर्शिदाबाद हिंसा के केंद्र शमशेरगंज में पीड़ितों से मुलाकात कर रही है और पीड़ितों को ढांढस दिला रही है. ये टीम उन घरों को देखने को भी पहुंच रही है, जो आगजनी की चपेट में आए हैं. इस दौरान बंगाल बीजेपी नेता श्रीरूपा मित्रा भी साथ हैं. उसके बाद रविवार को ये टीम कोलकाता में राज्यपाल, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से मिलेगी.
दरअसल, वक्फ संशोधन कानून को लेकर सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हलचल देखी जा रही है. 11 और 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सूती, धूलियान और जंगीपुर में हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें तीन लोग मारे गए थे. 274 लोगों को दंगे और तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पूरे इलाके में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. अभी भी इलाके में तनाव है. शुक्रवार की नमाज के बाद सबसे पहले शमशेरगंज ब्लॉक के धूलियान में हिंसा की चिंगारी भड़की थी. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को आग लगा दी थी और सुरक्षा बलों से भिड़ गए थे. हिंसा से सहमे बड़ी संख्या में लोग पलायन कर गए थे और नाव के जरिए मालदा के स्कूल में पहुंच गए थे. यहां अस्थाई राहत शिविर बनाया गया है. वीडियो में देखें, शमशेरगंज में हिंसाग्रस्त इलाके का जायजा लेती महिला आयोग की टीम...
HC ने दिए सरकार को निर्देश
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि वो पलायन करने वाले लोगों को तत्काल सहायता मुहैया कराए. कोर्ट ने राज्य सरकार को प्रभावित लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करवाने, निरंतर पुलिस गश्त बनाए रखने और आगे शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने एनआईए जांच की याचिका को खारिज कर दिया.
आज शाम 'बंगाली हिंदू बचाओ' रैली

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











