
मार्च में सीएम केजरीवाल के आवास पर किया हमला, अब BJP ने बना दिया MCD चुनाव में उम्मीदवार
AajTak
मार्च महीने में सीएम केजरीवाल के आवास पर हमला करने वाले प्रदीप तिवारी को भाजपा ने एमसीडी चुनावों के लिए रमेश नगर वार्ड से टिकट दी है. मार्च महीने में भाजयुमो कार्यकर्ता केजरीवाल का विरोध कर रहे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के एंट्रेस गेट पर बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे और गेट पर भगवा रंग फेंक दिया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मेन गेट पर 30 मार्च को तोड़फोड़ की गई थी. इसके आरोप भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शनकारियों के ग्रुप पर लगे थे. बता दें कि कश्मीर फाइल्स मूवी को लेकर आप और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विरोधी बयान दिए थे. भाजयुमो कार्यकर्ता इसी का विरोध कर रहे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के एंट्रेस गेट पर बूम बैरियर, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे और गेट पर भगवा रंग फेंक दिया था.
बाद में, दिल्ली पुलिस ने तोड़फोड़ मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. अप्रैल में सभी जमानत पर रिहा हो गए. दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने आठ आरोपियों को माला पहनाई और उन्हें 'युवा क्रांतिकारी' करार दिया. इन्हीं में से एक प्रदीप तिवारी थे.
अब भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा
सीएम केजरीवाल के आवास पर हमले और तोड़फोड़ के मामले में चर्चित हुए भाजपा नेता प्रदीप तिवारी को अब पार्टी ने इनाम दिया है. अब वह एमसीडी चुनाव के लिए रमेश नगर वार्ड से भाजपा के उम्मीदवार हैं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष गुप्ता ने खुद प्रदीप तिवारी की उम्मीदवारी का समर्थन किया था. तिवारी को झुग्गी बस्ती से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पेश किया जा रहा है. भाजपा उनकी उम्मीदवारी को दिल्ली की मलिन बस्तियों, झुग्गियों और जेजे समूहों में रहने वाले निचले आर्थिक तबके के मतदाताओं की आवाज और आकांक्षाओं के रूप में पेश कर रही है. विशेष रूप से, भगवा पार्टी ने परंपरागत रूप से खुद को राष्ट्रीय राजधानी में इस मतदाता बैंक के साथ पाया है. लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह सिर्फ झुग्गी और झुग्गी बस्ती के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है या कोई बड़ा संदेश चल रहा है?
क्या इनाम में मिली है MCD की टिकट?
प्रदीप तिवारी पर मुख्यमंत्री आवास पर हमले के मामले में आरोपी हैं. लेकिन जब प्रदीप तिवारी से यह पूछा गया कि क्या उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर आक्रामक और हिंसक विरोध करने के लिए भाजपा ने यह टिकट इनाम में दिया है, तो तिवारी ने कहा, 'एक मेहनती कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा स्वीकार और पुरस्कृत किया गया है.' तिवारी ने आजतक को बताया, 'हमने तेजस्वी सूर्या जी के नेतृत्व में सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था. हमने अपना गुस्सा इसलिए व्यक्त किया था क्योंकि सीएम केजरीवाल ने हिंदुओं की भावनाओं का मजाक उड़ाया था, उन्होंने कश्मीर फाइल्स फिल्म का मजाक उड़ाया था.' साथ ही प्रदीप तिवारी ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर या पार्टी द्वारा कहे जाने पर वह इसे दोहराएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










