
मार्च में खूब बिकीं कारें, इस कंपनी की बिक्री में चार गुना इजाफा
AajTak
घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स की बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 422 फीसदी का जबर्दस्त उछाल आया है, जबकि हुंडई और मारुति ने पिछले साल के मुकाबले दोगुनी गाड़ियां बेचीं.
ऑटो कंपनियों ने बिक्री के आंकड़े पेश कर दिए हैं. मार्च-2021 में लगभग सभी कंपनियों की बिक्री में शानदार ग्रोथ दर्ज की गई. घरेलू कंपनी टाटा मोटर्स की बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 422 फीसदी का जबर्दस्त उछाल आया है, जबकि हुंडई और मारुति ने पिछले साल के मुकाबले दोगुनी गाड़ियां बेचीं. Tata Motors टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मार्च-2021 में घरेलू बाजार में कुल 29655 यूनिट्स गाड़ियां बेचीं. जबकि पिछले साल यानी मार्च 2020 में कंपनी ने महज 5676 यूनिट्स बेची थीं. मार्च में शानदार बिक्री की वजह से टाटा मोटर्स का मार्केट शेयर बढ़कर 9.3 फीसद हो गया है, जो पिछले साल इसी महीने में 4 फीसद था. Hyundai Motor India हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि उसने मार्च-2021 में कुल 64,621 यूनिट्स गाड़ियां सेल कीं. जबकि पिछले साल इसी महीने में 32,279 यूनिट्स डिस्पैच किए थे. मार्च-2021 में कंपनी की घरेलू सेल 52,600 यूनिट थी. जबकि मार्च-2020 में कोरोना संकट की वजह से 26,300 यूनिट्स गाड़ियां बिकी थीं. मार्च-2021 में हुंडई ने 12,021 व्हीकल निर्यात किया था. जबकि मार्च 2020 में 5,979 यूनिट्स शिप किए थे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











