
मार्च का सबसे ठंडा दिन आज! पारा 8.8 डिग्री, जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी
AajTak
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में आसमान में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी की मानें तो पिछले 12 सालों में, दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है.
IMD Weather Update, Mausam Ka Haal: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से ठंड की वापसी हो गई है. हालांकि, कुछ राज्यों में सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाओं का एहसास हो रहा है.देश की राजधानी नई दिल्ली में भी सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी गुरुवार को नई दिल्ली में मार्च महीने का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान 8.8 दर्ज किया गया जो औसत से पांच डिग्री नीचे है.
25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है अधिकतम तापमान मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 07 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में आसमान में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे.वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आईएमडी की मानें तो पिछले 12 सालों में, दिल्ली में मार्च के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री के बीच रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले दिनों में नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है.
179 दर्ज किया गया AQI वहीं, राजधानी नई दिल्ली में प्रदूषण की बात करें तो आज सुबह नौ बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 दर्ज किया गया. वहीं, सुबह 11 बजे के करीब मुंडका में एक्यूआई 295 दर्ज किया गया. पंजाबी बाद में AQI 198 दर्ज किया गया. आनंद विहार में AQI 197 दर्ज किया गया. आरके पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 दर्ज किया गया.
बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है. 500 से ऊपर कुछ भी 'गंभीर प्लस' में माना जाता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










