
मारपीट मामले में AAP विधायक गुलाब सिंह पर FIR, बीजेपी ने शेयर किया था वीडियो
AajTak
मारपीट वाले मामले में आप विधायक गुलाब सिंह यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. एक महिला की शिकायत पर विधायक के खिलाफ ये एक्शन हुआ है. गुलाब सिंह यादव की तरफ से भी क्रास FIR रेजिस्टर करवाई गई है.
मारपीट वाले मामले में आप विधायक गुलाब सिंह यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. एक महिला की शिकायत पर विधायक के खिलाफ ये एक्शन हुआ है. गुलाब सिंह यादव की तरफ से भी क्रास FIR रेजिस्टर करवाई गई है. बीजेपी का आरोप है कि गुलाब सिंह द्वारा एमसीडी में टिकट बेची गई और इसी वजह से आप कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पिटाई की गई.
वीडियो में क्या दिखाया गया था?
सोमवार को बीजेपी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो में आप विधायक गुलाब सिंह यादव की भीड़ जमकर पिटाई कर रही थी. उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा था. बीजेपी का दावा रहा कि पिटाई कर रहे लोग आप के ही कार्यकर्ता हैं जो टिकट बेचने की वजह से नाराज थे. उस वीडियो के सामने आने के बाद अब गुलाब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. अभी तक विधायक की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तरफ से कोई सफाई पेश नहीं की है.
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इस वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था कि सच्ची राजनीति करने वाली पार्टी के दफ्तर से सामने आई अप्रत्याशित तस्वीर. आप का भ्रष्टाचार तो ऐसा है कि उसके खुद के कार्यकर्ता भी विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं. एमसीडी चुनाव में भी ऐसा ही कुछ नतीजा आने वाला है. तजिंदर सिंह बग्गा ने भी तंज कसते हुए लिखा था कि पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की समर्थकों ने पिटाई कर दी.
बीजेपी के आप पर वीडियो बम
इस समय एमसीडी चुनाव के बीच बीजेपी द्वारा लगातार आप पर वीडियो बम फोड़े जा रहे हैं. कभी टिकट बेचने का आरोप लग रहा है तो कभी किसी भ्रष्टाचार की ओर इशारा किया जा रहा है. सत्येंद्र जैन को लेकर भी बीजेपी लगातार अलग-अलग वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश कर रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










