
मारपीट के बाद एक बार फिर टला MCD स्टैंडिंग कमेटी चुनाव, बीजेपी जाएगी कोर्ट, थाने के बाहर AAP का धरना
AajTak
दिल्ली एमसीडी में एक बार फिर बवाल की स्थिति है. इस बार स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर विवाद चल रहा है. मारपीट तक की नौबत आ चुकी है. एक तरफ आम आदमी पार्टी पुलिस थाने पहुंच गई है तो बीजेपी कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है.
दिल्ली एमसीडी का चुनाव विवादों वाला रहा, मेयर का चुनाव बवाल के बाद संपन्न हुआ और अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में भी तमाम अड़चने आ रही हैं. हालात ऐसे बन गए हैं कि गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव संपन्न नहीं हो पाया. चुनाव तो फेल हुआ ही, जिस तरह से सदन में पार्षदों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की, जिस तरह मुक्केबाजी का दौर चला, उसने पूरे देश को हैरान कर दिया. वर्तमान में दिल्ली एमसीडी से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो पिछले कुछ समय में यहां की राजनीति के लिहाज से सामान्य बात बन गई है. कुछ दिन पहले पानी की बोतलों को हथियार बना इस्तेमाल किया गया था, अब हाथापाई के जरिए जमकर बवाल काटा गया.
धांधली...हार का डर और जमकर बवाल
शुक्रवार को एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी. लेकिन उस वोटिंग के दौरान फिर जमकर बवाल देखने को मिला, दोबारा काउंटिंग तक की मांग उठ गई थी. उस बीच बीजेपी और आप के पार्षद आमने सामने आ गए और ये मारपीट का दौर शुरू हो गया. जो वीडियो सामने आए, उनमें पार्षद एक दूसरे को लात-घूंसे मार रहे थे, महिला पार्षद भी आक्रमक दिखाई दे रही थीं. इस पूरी लड़ाई के दो स्पष्ट पहलू देखने को मिला. आप वर्जन ये रहा कि बीजेपी को हार का डर है और इसलिए उसने मेयर तक को मारने की कोशिश की. दूसरा वर्जन बीजेपी का है जो चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है और यहां तक कह रही है कि आप वाले मार-पिटाई पर उतर आए हैं.
फिर टले चुनाव, कोर्ट तक पहुंची सियासत
अभी के लिए सदन को 27 फरवरी तक स्थगित कर दिया गया है. 27 तारीख को ही फिर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव करवाने की बात हुई है. लेकिन बीजेपी इसे रोकने के लिए कल कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है. पार्टी ने यहां तक मांग की है कि इस बवाल की सीबीआई जांच होना जरूरी है. उसने इसे एमसीडी इतिहास का एक काला अध्याय बता दिया है. दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. आप नेता आतिशी ने कहा है कि बीजेपी ने गुंडागर्दी का प्रमाण दिखा दिया है, स्टेंडिंग कमेटी चुनाव की काउंटिंग शांति से हुई, लेकिन जब उन्हें लगा कि वे चुनाव हार रहे हैं, उन्होंने हमारी महिला मेयर पर हमला कर दिया. मेयर को जान बचाने के लिए हाउस से भागना पड़ा. हाउस के बाहर भी पुरुष पार्षदों ने उन्हें शारीरिक तौर पर मारा. ये बीजेपी की गुंडागर्दी है, ये अपनी हार नहीं मान रहे हैं. इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. पुरुष पार्षदों ने स्टेज पर जाकर महिला मेयर पर हमला किया है. आज पूरा देश शर्मसार है.
इस समय आप पार्षद कमला मार्केट थाने में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग कर रहे हैं. बीजेपी कानूनी रास्ता पकड़ रही है और कोर्ट में कल याचिका दायर करने जा रही है. यानी कि दोनों तरफ से फुल ऑन बवाल है और चुनाव फिर टाला जा सकता है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







