
मारता था एक्स ब्वॉयफ्रेंड, ना चाहते हुए भी हुई प्रेग्नेंट, चुपचाप कराया अबॉर्शन, लड़की ने बताई आपबीती
AajTak
टेक्सास में रहने वाली एक 19 साल की लड़की ने अपनी अबॉर्शन की स्टोरी शेयर की है. लड़की ने बताया कि उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड उसे काफी मारता था और वह ना चाहते हुए भी प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद उसने अबॉर्शन का फैसला लिया. इस दौरान उसे अपनी कम्यूनिटी के लोगों तानों का सामना भी करना पड़ा.
जीवन में कभी ना कभी मां बनना हर महिला का सपना होता है लेकिन प्रेग्नेंसी प्लान्ड ना हो तो लड़कियों को मजबूरी में अबॉर्शन का विकल्प चुनना पड़ता है और तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. टेक्सास में रहने वाली 19 साल की एक लड़की की प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.
टेक्सास में रहने वाली लड़की ने बताया, मैं 19 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई, जबकि मैं ऐसा नहीं चाहती थी. लड़की ने बताया कि मेरा एक्स ब्वॉयफ्रेंड मेरे साथ मार पीट करता था. लड़की ने बताया कि मुझे अपनी प्रेग्नेंसी का उस वक्त पता चला जब मुझे पेट के एक हिस्से में काफी ज्यादा ऐंठन होने लगी. जब मुझे पहली बार पेट में ऐंठन महसूस हुई तो मुझे लगा शायद यह ओवरी में सिस्ट के कारण हो रहा है. लेकिन मुझे बाद में पता चला कि मेरी ओवरी में सिस्ट नहीं था बल्कि मैं प्रेग्नेंट थी. लड़की ने बताया कि जांच करने के बाद पता चला कि मेरी प्रेग्नेंसी को 5 हफ्ते हो चुके थे.
वेस्ट टेक्सास शहर में कॉलेज की स्टूडेंट होने के नाते मेरे आस पास कई ऐसे लोग थे जिन्होंने मुझे इसके लिए काफी बुरा भला कहा. लोग मेरे बारे में कई तरह की बातें बनाने लगे. उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता थी कि मेरे होने वाले बच्चे का क्या भविष्य होगा. उन सभी लोगों को मेरी या मेरे भविष्य को लेकर कोई फिक्र नहीं थी.
प्रेग्नेंसी का पता चलने के एक हफ्ते के बाद, मैं अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गई, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि मेरी प्रेग्नेंसी में काफी ज्यादा खतरा है. लड़की ने बताया कि मेरी कम्यूनिटी में से किसी ने भी मेरा मार्गदर्शन नहीं किया, जिसके बाद मैंने एक ऑर्गेनाइजेशन से मदद मांगी. इस ऑर्गेनाइजेशन ने मेरी काफी ज्यादा मदद की और मुझे इस प्रेग्नेंसी को लेकर सभी तरह की जानकारी दी.
एक महिला के तौर पर, मुझे पता था कि मैं अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ फिजिकली और प्रेग्नेंसी के चलते मेडिकल तौर पर खतरे में थी, इसलिए मैंने अंत में चुपचाप अबॉर्शन कराने का फैसला लिया. लड़की ने बताया कि अबॉर्शन के लिए जब मैं क्लिनिक में गई तो वहां मौजूद डॉक्टर्स ने मुझे अबॉर्शन की पूरी प्रक्रिया के बारे में समझाया और पिल्स भी दी.
लड़की ने ये भी बताया कि अबॉर्शन के दौरान वहां स्थित डॉक्टर ने मेरा पूरा ख्याल रखा और यह भी सुनिश्चित किया कि दवाई लेते समय मैं सेफ महसूस करूं. लड़की ने बताया कि मैं इस साल बैचलर ऑफ साइंस इन नर्सिंग में ग्रेजुएट हो जाऊंगी. लड़की ने बताया कि मैं क्रिटिकल केयर में अपनी ड्रीम जॉब कर रही हूं, जहां मैं उन लड़कियों की मदद करती हूं जो उस परिस्थिति का सामना कर रही हैं जिससे मैं भी गुजर चुकी हूं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









