
माया गैंग के सरगना का एनकाउंटर, 'शूटआउट एट लोखंडवाला' मूवी की तर्ज पर टीम में करता था बदमाशों की भर्ती
AajTak
दिल्ली पुलिस की सोमवार को माया गैंग के सरगना के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बदमाश ने शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म से प्रेरित होकर गैंग बनाया था.
दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एसटीएफ और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में माया गैंग का सरगना सागर घायल हो गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सागर कई मामलों में वांछित रहा है.
बताया जाता है कि शूटआउट एट लोखंडवाला फिल्म के माया नाम के कैरेक्टर से प्रेरित होकर सागर माया भाई बनना चाहता था. माया गैंग में एक दर्जन से ज्यादा बदमाश शामिल हैं. माया गैंग का लोगो है "मौत का दूसरा नाम माया".
यह भी पढ़ें: चतरा में एनकाउंटर: झारखंड-बिहार का कुख्यात अपराधी उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार का था इनाम
टैटू से होती है गैंग की पहचान
इस गैंग में शामिल सभी बदमाश "मौत" नाम का टैटू गुदवा रखा है. इसी टैटू से गैंग की पहचान होती है. सागर पर एक दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज हैं. साथ ही वह हत्या के प्रयास के मुकदमें में भी वांछित था. इसके अलावा वह बदमाशों से भी प्रोटेक्शन मनी लेता था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










