
'मायावती को बनाएं PM उम्मीदवार, तब...', बसपा सांसद ने बताई INDIA गठबंधन में एंट्री के लिए पार्टी की शर्त
AajTak
बीएसपी की ओर से इंडिया गठबंधन में शामिल होने के लिए एक शर्त रखी गई है, जिसके मुताबिक पार्टी अलायंस में तभी शामिल होगी, जब मायावती को प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाया जाएगा. हालांकि इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी चीफ जयंत चौधरी पहले ही आपत्ति जता चुके हैं.
विपक्षी दलों के गठबंधन में शामिल होने को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं. अखिलेश यादव ने पिछली बार हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस से इसको लेकर रुख स्पष्ट करने के लिए भी कहा था, जिस पर कांग्रेस ने कहा था कि ऐसा कोई विचार नहीं है, लेकिन अब मायावती के करीबी माने जाने वाले एक नेता ने बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने के लिए शर्त रखी है.
दरअसल मायावती पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हैं और माना जा रहा है कि कैडर के दबाव के चलते मायावती की ओर से भी इंडिया गठबंधन में आने की शर्त रख दी गई है. अमरोहा से सांसद और मायावती के करीबी माने जाने वाले मलूक नागर ने कहा है कि मायावती को इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा बनाए बगैर इंडिया गठबंधन बेमानी है.
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मलूक नागर ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन सचमुच बीजेपी को हराना चाहता है तो उसे मायावती को इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाना होगा अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर मोदी को रोकना किसी गठबंधन के बूते का नहीं है.
मायावती पर दो टूक सवाल, यूपी को लेकर दो शर्तें... अखिलेश ने INDIA गठबंधन को बता दी 2024 की लक्ष्मण रेखा
मायावती के साथ आने से बढ़ेगा वोट: मलूक नागर
मलूक नागर ने कहा कि 13 फीसदी मायावती का वोट और विपक्ष का 37-38 फीसदी वोट निर्णायक बढ़त दे सकता है, जो यूपी में बीजेपी के 44 फीसदी से काफी ज्यादा है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि मायावती को प्रधानमंत्री का चेहरा इंडिया गठबंधन द्वारा बना जाए. बीएसपी सांसद ने कहा कि बीएसपी अगर साथ आती है तो पूरे देश में उसका वोट प्रतिशत इंडिया गठबंधन को फायदा पहुंचाएगा और तब बीजेपी को रोका जा सकता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










