
मामा का घर, राजतिलक से पहले वनवास... बयानों से किसे और क्या संदेश दे रहे हैं शिवराज सिंह चौहान
AajTak
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए आवास को 'मामा का घर' नाम दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में यह भी कहा है कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है. इस तरह के बयानों और संकेतों के जरिए शिवराज किसे और क्या संदेश दे रहे हैं?
मध्य प्रदेश में 'मोहन राज' के आगाज को अब 20 दिन से अधिक हो गए हैं लेकिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सूबे में सरकार की कमान मोहन यादव को सौंपे जाने के बाद शिवराज कभी खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आते हैं तो कभी लाडली बहनों के बीच. अब वो अपने बयान और नए सरकारी आवास को लेकर चर्चा में हैं. शिवराज ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में मुख्यमंत्री नहीं बन पाने को लेकर बयान दिया है.
उन्होंने कहा कि कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है. ऐसा किसी ना किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही होता है. कोई बड़ा उद्देश्य होगा. शिवराज ने ये भी जोड़ा कि मेरी जिंदगी बहन-बेटियों और जनता-जनार्दन के लिए है. आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, दिन-रात काम करूंगा. उन्होंने सीएम हाउस छोड़ने के बाद अपने आवास का पता भी बताया और ये भी कहा कि उसका नाम रख दिया है 'मामा का घर'.
शिवराज के इस सामान्य से दिखने वाले बयान के अपने निहितार्थ हैं. इसमें कसक है तो भविष्य की उम्मीद भी, जनसेवा का संकल्प है तो मामा वाली इमेज को सहेजने का रोडमैप भी. शिवराज कभी मध्य प्रदेश छोड़कर कहीं नहीं जाने की बात करते हैं तो अब राजतिलक से पहले वनवास, बड़ा उद्देश्य की बात कर रहे हैं. सवाल उठ रहे हैं कि शिवराज के मन में क्या है? उनके बयान और आवास का नाम किस बात का संकेत है?
किस बड़े उद्देश्य की बात कर रहे हैं शिवराज
दरअसल, राजतिलक से पहले वनवास का प्रसंग भगवान राम से ही जुड़ा है. अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा है और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. वनवास के बाद राम लौटे और उनका राजतिलक भी हुआ. राम ने अश्वमेध यज्ञ भी किया और बड़े-छोटे राजाओं ने उनकी प्रभुसत्ता स्वीकार भी की.
ये भी पढ़ें- 'राजतिलक होते-होते कई बार वनवास भी हो जाता है...', शिवराज सिंह चौहान का छलका दर्द, बंगले का नाम रखा- 'मामा का घर'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










