
'माफी नहीं मांगी तो अपने स्टाइल में समझाएंगे', कुणाल कामरा पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री
AajTak
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है. हमें कॉमेडी से कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन लोगों को अपने दायरे में रहना चाहिए. सीमा लांघकर कोई काम नहीं करना चाहिए.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान के बाद विवाद गहराता जा रहा है. शिवसेना के कई नेता कुणाल कामरा को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं. इसी बीच महाराष्ट्र के मंत्री गुलाब रघुनाथ पाटिल ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'अगर वो माफी नहीं मांगेगा तो हम अपने स्टाइल में समझाएंगे. शिवसेना उसको नहीं छोड़ेगी. शिवसेना अपना रूप बताएगी. आखिर वो कब तक छिपेगा. कभी न कभी तो बाहर आएगा ना.'
वहीं, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है. हमें कॉमेडी से कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन लोगों को अपने दायरे में रहना चाहिए. सीमा लांघकर कोई काम नहीं करना चाहिए. बता दें कि इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कुणाल कामरा से माफी की मांग की थी और कहा था कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा की थाने में होगी पेशी, शिंदे पर विवादित टिप्पणी पर खार पुलिस ने भेजा नोटिस
कुणाल ने माफी मांगने से किया इनकार
कामरा ने एक्स पर लिखा, "मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा... मुझे इस भीड़ से डर नहीं लगता और मैं अपने बिस्तर में छिपकर इस घटना के शांत होने का इंतज़ार नहीं करूंगा." उन्होंने आगे कहा कि मैंने जो कहा, वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी कह चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कॉमेडी पर कोहराम! कुणाल कामरा के गाने पर महाराष्ट्र में सियासी संग्राम... FIR के बाद अब कॉल डिटेल्स खंगालने में जुटी सरकार

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










