
मानेसर: सेमी न्यूड हालात में मिला विदेशी महिला का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
AajTak
मानेसर में आईएमटी चौक से एक विदेशी महिला का शव बरामद किया गया है. पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है. हालांकि अभी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. साथ ही मामले की कई एंगल से भी जांच कर रही है.
हरियाणा के मानेसर में आईएमटी चौक से विदेशी महिला का सेमी न्यूड हालात में शव बरामद हुआ. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. एसीपी मानेसर ने फोन पर हुई बातचीत में बताया की प्रथम दृष्टया जांच में मृतका अफ्रीकन मूल की लग रही है. लेकिन अभी पहचान होना बाकी है.
दरअसल, पुलिस को रविवार सुबह 6 बजे के करीब सूचना मिली कि दिल्ली से जयपुर जाने वाले आईएमटी चौक के बीचों बीच किसी महिला का नग्न हालात में शव पड़ा है. मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका अफ्रीकन मूल की लग रही थी. पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुला कर शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: 10 साल बाद जेल से निकले बाहर, 8 दिन पहले झगड़ा और फिर कत्ल, डबल मर्डर की इनसाइड स्टोरी
मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला के शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे. ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है. हालांकि ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. जांच के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी की भी जांच कर रही है.
पुलिस महिला को फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे फेंके जाने या फिर चलती गाड़ी से आईएमटी चौक पर फेंके जाने को लेकर भी जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि आईएमटी चौक से एक विदेशी महिला का शव बरामद किया गया है. महिला अफ्रीका मूल की लग रही है. पूरे मामले में जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










