
मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और पुलिस का डर... शातिर जालसाजों ने बुजुर्ग को ऐसे लगाया 37 लाख का चूना
AajTak
शातिर ठगों ने बुजुर्ग को दिल्ली अपराध शाखा के नाम से फर्जी समन भी भेजा और पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए उसे 37 लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया. लेकिन पैसा देने के बाद पीड़ित वरिष्ठ नागरिक को इस बात का अहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है.
Online Fraud: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में दो शातिर जालसाजों ने एक बुजुर्ग के साथ 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे डाला. साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को ऑनलाइन चूना लगाया. अब पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है.
नवी मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की शिनाख्त राजवीर सिंह और विकास राठौड़ के रूप में की गई है. एक पुलिस अफसर ने इस मामले में पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि इसी साल 13 से 19 मार्च के बीच आरोपियों ने सत्तर वर्षीय पीड़ित से संपर्क किया. और उसके सामने दावा करते हुए कहा कि बुजुर्ग का नाम मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और अंग व्यापार से जुड़े कुछ गंभीर अपराधों में आया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शातिर ठगों ने बुजुर्ग को दिल्ली अपराध शाखा के नाम से फर्जी समन भी भेजा और पुलिस कार्रवाई को रोकने के लिए उसे 37 लाख रुपये देने के लिए मजबूर किया. लेकिन पैसा देने के बाद पीड़ित वरिष्ठ नागरिक को इस बात का अहसास हुआ कि उसे धोखा दिया गया है, तो उसने फौरन पुलिस के साइबर सेल से संपर्क किया.
नवी मुंबई पुलिस के साइबर सेल के एक अधिकारी ने इस मामले में आगे बताया कि इस केस में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन आरोपियों की तलाश जारी है. साइबर टीम इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








