
माथे पर बिंदी-कानों में झुमके, सफेद लहंगा चोली में Shahrukh की बेटी Suhana Khan ने ढाई कयामत, PHOTOS
AajTak
सुहाना ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइंस में हर बार एलीगेंट लुक को रिप्रेजेंट किया है. उनकी ये तस्वीरें हर बार फैंस का दिल लूट लेती हैं. साइड पोज हो या फ्रंट पोज, सुहाना ने कैमरे पर खुद को बेहद ग्रेसफुली प्रेजेंट किया है. ऐसा लगता है मानों ये लहंगा उन्हीं के लिए बना है.
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने वेस्टर्न लुक में तो अपना जादू चलाया ही है, पर ट्रेडिशनल आउटफिट में भी वे किसी अप्सरा से कम नहीं लगती है. हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ट्रेडिशनल आउटफिट में सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. सफेद लहंगा चोली में सुहाना का कोई जवाब नहीं है. इस ट्रेडिशनल आउटफिट में सुहाना क्लास और स्टाइल दोनों का परफेक्ट ब्लेंड लग रही हैं.
मनीष मल्होत्रा ने सुहाना की फोटो शेयर की हैं. इस सफेद चिकनकारी लहंगा चोली में सुहाना का रूप देखते ही बन रहा है. स्लीवलेस स्टाइलिश चोली, सफेद लहंगा और येलो बॉर्डर वाले दुपट्टे में सुहाना अंधेरी रात की चांदनी सी लग रही हैं.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










