
माता-पिता ने किया था दिव्यांग बच्चे का कत्ल, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
AajTak
सरकारी वकील प्रणब कुमार पांडा ने कहा कि जुर्माना नहीं देने पर दोषी दंपति को छह महीने की अतिरिक्त जेल होगी. यह खौफनाक वारदात अगस्त 2022 की है, जब बच्चे की शारीरिक चुनौतियों के कारण उसके पिता और सौतेली मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी.
ओडिशा के बालासोर जिले की एक स्थानीय अदालत ने साल 2022 में अपने दिव्यांग नाबालिग बच्चे की हत्या करने वाले माता-पिता को आजीवन कारावास की सजा सुना दी. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने दंपति को दोषी करार देने के बाद ये फैसला सुनाया. साथ ही उन दोनों पर जुर्माना भी लगाया.
जनपद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बिस्वजीत दास की अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए बालासोर शहर के सहदेवखूंटा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चांदमारिपाडिया के निवासी गणेश जेना और उनकी दूसरी पत्नी प्रतिमा जेना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोनों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भरने का आदेश भी दिया.
सरकारी वकील प्रणब कुमार पांडा ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि जुर्माना नहीं देने पर दोषी दंपति को छह महीने की अतिरिक्त जेल होगी. यह खौफनाक वारदात अगस्त 2022 की है, जब बच्चे की शारीरिक चुनौतियों के कारण उसके पिता और सौतेली मां ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी.
पांडा ने कहा कि उसकी लाश को शहर के बाहरी इलाके में नुनियाजोडी पुल के नीचे फेंक दिया गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की दादी ने सहदेवखूंटा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अदालत ने 15 गवाहों और चश्मदीदों की जांच के बाद इस दंपति को आईपीसी की धारा 302, 120बी, 201 और 34 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










