
'माता-पिता के उत्पीड़न की कोशिश... पीएम मोदी और अमित शाह जांच कराएं', तेज प्रताप का बड़ा आरोप
AajTak
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य के आरोपों के बाद तेज प्रताप यादव ने खुलकर उनका समर्थन किया और तेजस्वी यादव व संजय यादव पर गंभीर सवाल उठाए. रोहिणी ने कथित गालियों और किडनी दान के बदले सौदेबाजी जैसे आरोप लगाए थे.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को अपनी बहन रोहिणी आचार्य का खुलेआम समर्थन किया है. रोहिणी ने हाल ही में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सहयोगी संजय यादव पर अपमान करने के आरोप लगाए थे. महुआ विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से जांच की गुजारिश की है कि क्या उनके माता-पिता को किसी तरह की मानसिक परेशानी दी जा रही है.
तेज प्रताप यादव ने इस संकट के लिए 'जयचंद' को दोषी ठहराया, जिसे वह गद्दारों के रूपक के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सरकार से तत्काल और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
रोहिणी आचार्य ने रविवार को आरोप लगाया था कि उन्हें 'गंदी गालियां' दी गईं और उन पर यह आरोप लगाया गया कि उन्होंने अपने बीमार पिता को किडनी देने के बदले में 'करोड़ों रुपये और चुनाव लड़ने के लिए टिकट' लिया है. कुछ साल पहले लालू प्रसाद को किडनी दान करने वाली रोहिणी ने कहा कि उन्हें अपने पति और ससुराल वालों की सहमति या अपने तीन बच्चों की भलाई की परवाह किए बिना यह बलिदान देना पड़ा.
तेज प्रताप की 'जयचंद' पर टिप्पणी
तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कुछ लोग, जयचंद, उनके माता-पिता लालू प्रसाद जी और मां को मानसिक और शारीरिक दबाव में रखने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसमें रत्ती भर भी सच्चाई है, तो यह सिर्फ उनके परिवार पर हमला नहीं, बल्कि आरजेडी की आत्मा पर सीधा प्रहार है. उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: 'सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो...', बहन रोहिणी के सपोर्ट में फिर बोले तेज प्रताप

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








