
माणिक साहा दूसरी बार बनेंगे त्रिपुरा के CM, सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता
AajTak
माणिक साहा 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल की थी जिसके लिए 16 फरवरी को चुनाव हुए थे. बीजेपी की ओर 55 सीटों पर उम्मीदवार मैदान उतरे तो उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा.
त्रिपुरा में माणिक साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है. माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्हें सोमवार को सर्वसम्मति से विधायकों का नेता चुना गया. वह 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेंगे. भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटों पर जीत हासिल की थी जिसके लिए 16 फरवरी को चुनाव हुए थे.
यहां 81.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था. राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर कुल 259 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी. इस चुनावों में बीजेपी और आईपीएफटी ने मिलकर चुनाव लड़ा. बीजेपी की ओर 55 सीटों पर उम्मीदवार मैदान उतरे तो उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा.
इनके अलावा कांग्रेस-लेफ्ट में सीटों पर समझौते के तहत वाम मोर्चा 43 सीटों और तो कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावा कांग्रेस और लेफ्ट ने एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दिया. वहीं प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा ने राज्य की 60 सीटों में से 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे राज्य में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भी 28 सीटों पर चुनाव लड़ा.
इन मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव चुनाव में प्रचार के दौरान, भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में पूर्वोत्तर राज्य में हुए विकास पर प्रकाश डाला, जबकि वाम मोर्चा और कांग्रेस ने भाजपा-आईपीएफटी सरकार के 'कुशासन' पर जोर दिया. इनके अलावा टिपरा मोथा का चुनावी मुद्दा ग्रेटर टिपरलैंड राज्य की मांग है.
चुनाव के बाद त्रिपुरा में कई जगह आगजनी की घटनाएं हुई तो वहीं मेघालय के एक इलाके में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया. कई अन्य स्थानों पर विभिन्न समूहों के कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आईं. Axis My India और आजतक के एग्जिट पोल में भी बीजेपी गठबंधन को जीत मिल रही थी. एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 36 से 45 सीटें मिलता हुआ दिखाया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










