
माइकल जैक्सन की बेटी ने पैपराजी की वजह से झेला ट्रॉमा, लेनी पड़ी थेरेपी
AajTak
पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि किस तरह पैपराजी की वजह से उन्हें मेंटल ट्रॉमा से गुजरना पड़ा था. इस टॉक शो में पैरिस अपनी सेक्सुअलिटी और फैमिली बॉन्डिंग पर भी बातचीत करती हैं.
वर्ल्ड के पॉप स्टार माइकल जैक्सन की पॉप्युलैरिटी कहीं न कहीं उनके बच्चों के लिए नाइटमेयर बन गई थी. हमेशा मीडिया व पैपराजी से घिरे रहने वाले माइकल के बच्चें भी इस चकाचौंध से खुद को दूर नहीं रख पाए. नतीजतन उनके लिए यह ट्रॉमा बन गया. हाल ही में माइकल जैक्सन की बेटी पैरिस ने इस पर खुलकर बातचीत की है. रेड टेबल टॉक में इंटरव्यू के दौरान पैरिस ने बताया कि किस तरह बचपन में वे पैपराजी की वजह से एंजायटी और मेंटल ट्रॉमा से गुजर रही थीं. मीडिया की चकाचौंध पर हो रहे डिबेट में हिस्सा लेने पहुंची पैरिस बताती हैं, 'बचपन में अनगिनत पैपराजी को अपनी ओर आता देख और तस्वीरें लेता देख मैं सहम जाया करती थी. इस वजह से मैं एक लंबे समय तक एंजायटी का शिकार रही. कभी-कभी तो मुझे अकेले में भी कैमरा क्लिक करने की आवाज सुनाई पड़ती थी. इससे निकलने के लिए मैंने थेरेपी का भी सहारा लिया और कई डॉक्टर्स से भी मिली.' एक समय में पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से गुजर रहीं पैरिस अब इन सबसे निकल चुकी हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










