
मां-बाप के वादे पर बेटी को नहीं था यकीन, iPhone के लिए उठाया खौफनाक कदम
AajTak
नागपुर शहर में आईफोन के लिए एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के बावजूद माता-पिता ने आईफोन खरीदने का वादा किया था. हालांकि, आईफोन खरीदने में देरी हो रही थी. लड़की को ऐसा लग रहा था कि उसके माता-पिता उसके लिए आईफोन नहीं खरीदना चाहते. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में आईफोन के लिए एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. वह जिले के हिंगना कस्बे के रायसोनी कॉलेज की छात्रा थी. पुलिस ने मृतका के पिता का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है.
माता-पिता से आईफोन की मांग एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार शाम अपने घर के बेडरूम में पंखे से लटक कर जान दे दी. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की ने कई बार अपने माता-पिता से उसके लिए एक आईफोन खरीदने के लिए कहा था. उसके माता-पिता गृह उद्योग चलाते हैं.
इस वजह से कर ली आत्महत्या परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के बावजूद उन्होंने आईफोन खरीदने का वादा किया था. हालांकि, आईफोन खरीदने में देरी हो रही थी. लड़की को ऐसा लग रहा था कि उसके माता-पिता उसके लिए आईफोन नहीं खरीदना चाहते. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.
दिल्ली में iPhone के लिए कातिल बना शख्स आईफोन से जुड़ी एक और घटना दिल्ली से आई है. यहां आईफोन एक नाबालिग लड़के की हत्या का कारण बन गया. आईफोन नहीं देने पर एक शख्स ने 16 साल के लड़के की गोली मार कर हत्या कर दी. ये सनसनीखेज वारदात दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के जामिया इलाके में हुई है. मृतक का नाम मोहम्मद अब्दुल्ला है.
पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर की देर शाम दिल्ली के जामिया नगर थाने में सूचना मिली कि अजीम डेयरी इलाके में 16 साल के एक लड़के को गोली लग गई है. लड़के को होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची तो वहां पर मोहम्मद शफी नाम का एक युवक मिला. शफी ने बताया कि देर शाम वह घर के अंदर मौजूद था. जब बाहर निकला तो उसने देखा कि उसका भाई खून से लथपथ हालत में सड़क के किनारे पड़ा है. अब्दुला को गली लगी थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










