
मां के साथ मेला देखने गई थी दलित किशोरी, दो सगे भाई सहित तीन लोगों ने किया गैंगरेप
AajTak
यूपी के फतेहपुर में मां के साथ मेला देखने गई दलित किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया है. वारदात में दो सगे भाई शामिल थे. घटना को अंजाम देने के बाद वे बाइक से पीड़िता को बदहवास हालत में गांव छोड़कर भाग गए. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
यूपी में मेला देखने गई दलित किशोरी के साथ दो सगे भाई सहित तीन लोगों ने गैंगरेप किया. पुलिस ने पीड़िता किशोरी के परिजनों की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा है. मामला फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता ने पुलिस को बताया, “मेले से लौटते समय हम पेशाब करने के लिए गए थे. तभी जबरदस्ती तीन लोग मुझे पकड़कर एक कमरे में ले गए और बारी-बारी से रेप किया.”
पीड़िता की मां ने बताया, "मेरी बेटी मेरे और गांव के लोगों के साथ भरत मिलाप का मेला देखने साथ गई थी. वापस आते समय वह हम लोगों से बिछड़ गई. इस दौरान मौका पाकर अंशु सिंह, नितिन सिंह और शनि सिंह मेरी बेटी को जबरदस्ती एक कमरे में ले गए. बारी-बारी से तीनों ने बेटी के साथ गलत काम किया."
वारदात के बाद बाइक से गांव छोड़ गए आरोपी
पीड़िता की मां ने आगे बताया, "इसके बाद बाइक में बिठाकर उसे बदहवास हालत में गांव में छोड़कर भाग निकले. सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर किशोरी पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पीड़िता के परिवारीजनों को दी."
इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन बेटी को बदहवास हालत में घर लेकर पहुंचे. वहां किशोरी ने अपने साथ हुई घटना बताई. इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और इस बात की लिखित तहरीर थाने में जाकर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










