
मां के निधन से शोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लेकिन बंगाल के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. इस बात से पीएम मोदी शोक में है. लेकिन इसके बावजूद उनके निर्धारित कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं होगा. पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे. इन कार्यक्रमों में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक शामिल है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार तड़के निधन हो गया. इस बात से पीएम मोदी शोक में है. लेकिन इसके बावजूद उनके निर्धारित कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं होगा. पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे. इन कार्यक्रमों में कनेक्टिविटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत और राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक शामिल है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. उन्हें मंगलवार शाम को भर्ती कराया गया था. बुधवार को पीएम मोदी अपनी मां से मिलने भी गए थे. हीरा बा का पूरा जीवन संघर्षमय रहा है. पीएम मोदी कई बार इसका जिक्र भी कर चुके हैं.
दरअसल, पीएम की मां हीरा बा को मंगलवार को अचानक से सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल के कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करा दिया गया था. डॉक्टरों ने उनकी मां का एमआरआई और सीटी स्कैन किया था. गुरुवार को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है. लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, मैं जब उनसे (मां) 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से. पीएम ने लिखा, शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.
PM मोदी पहुंचे थे अस्पताल
इससे पहले बुधवार को शाम 4 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे. यहां वह करीब डेढ़ घंटे उनके साथ रहे थे. डॉक्टरों से उनका हाल जाना था. इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए थे. पीएम से पहले उनके भाई सोमाभाई के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल हीरा बा का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










