
मां काली पर महुआ मोइत्रा के बयान की TMC ने निंदा की, सांसद ने भी दी सफाई
AajTak
India Today Conclave East 2022 के दूसरे दिन मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर का बचाव किया और कहा था- 'काली के कई रूप हैं. मेरे लिए काली का मतलब मांस प्रेमी और शराब स्वीकार करने वाली देवी है.
डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर को लेकर विवाद के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की प्रतिक्रिया पर पार्टी ने ही किनारा कर लिया है. टीएमसी की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि महुआ मोइत्रा के बयान का पार्टी समर्थन नहीं करती है. ये उनके अपने निजी विचार हैं. वहीं, महुआ मोइत्रा एक बार फिर ट्वीट किया है और सफाई में कहा है कि मैंने कभी किसी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया.
बता दें कि India Today Conclave East 2022 के दूसरे दिन मंगलवार को महुआ मोइत्रा ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के पोस्टर पर कहा था- 'काली के कई रूप हैं. मेरे लिए काली का मतलब मांस प्रेमी और शराब स्वीकार करने वाली देवी है. लोगों की अलग-अलग राय होती है, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं है.'
ये भी पढ़ें- India Today Conclave East 2022: 'मेरे लिए काली मांस और मदिरा स्वीकार करने वालीं' पोस्टर विवाद पर बोलीं महुआ मोइत्रा
महुआ के इस बयान का विरोध बढ़ा तो टीएमसी ने किनारा कर लिया. पार्टी ने कहा है कि महुआ मोइत्रा की देवी काली पर की गई टिप्पणी उनके निजी विचार हैं. इसका पार्टी समर्थन नहीं करती है. अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है.
मैंने पोस्टर का समर्थन नहीं किया: महुआ
वहीं, अब महुआ मोइत्रा ने कहा है कि आप सभी संघियों के लिए झूठ बोलना आपको बेहतर हिंदू नहीं बना देगा. मैंने कभी किसी फिल्म या पोस्टर का समर्थन नहीं किया. ना ही धूम्रपान शब्द का उल्लेख किया. मेरा एक सुझाव है. आप तारापीठ में मेरी मां काली के पास जाएं, यह देखने के लिए कि भोग के रूप में क्या खाना-पीना दिया जाता है. जय मां तारा.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










