
मां और 15 साल की बेटी दोनों का बॉयफ्रेंड एक, शादी की नौबत आई तो प्रेमी ने कर दिया मर्डर
AajTak
गोरखपुर में पुलिस ने 15 साल की लड़की की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. युवक का लड़की के साथ-साथ उसकी मां के साथ भी अफेयर था. लड़की को इस बात की भनक लग गई थी. वह शादी का प्रेशर बनाने लगी तो प्रेमी ने उसे मार डाला.
यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी. फिर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया. युवक का लड़की और उसकी मां दोनों से अफेयर था. लड़की को जब इस बात की भनक लगी तो वह युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी.
प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया. लेकिन फिर भी जब वह लड़की जिद पर अड़ी रही तो प्रेमी ने उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई. फिर मौका मिलते ही गला घोंटकर नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. एसएसपी ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मामले को छुपाने के लिए अपने एक साथी के साथ मिलकर लड़की को मारने के बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया. ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे. इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.
गोरखपुर पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में एसएसपी गोरखपुर डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामला 26 सितंबर का है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. अगले दिन मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी.
लड़की के पिता मुंबई में रहते हैं. बेटी की मौत की खबर मिलने पर वह घर लौटे और एक व्यक्ति पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई. इसके बाद सबूतों और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सुनील गौड़ को हिरासत में ले लिया. इस हत्याकांड में सुनील पहले से ही संदेह के घेरे में था. पूछताछ के दौरान उसने घटना के बारे में विस्तार से बताया.
आरोपी के मां-बेटी दोनों से थे अवैध संबंध
पुलिस ने खुलासा किया कि युवक के अवैध संबंध प्रेमिका की मां के साथ भी संबंध थे. वह भूसा देने उनके गांव आता था. जिसके बाद उसने मां-बेटी दोनों से संबंध बना लिए. वह दोनों के साथ संबंध बनाता था. लड़की की हत्या वाले दिन लड़की की मां किसी की मौत पर सांत्वना देने गई थी. लड़की को अकेला देखकर आरोपी लड़की के पास गया. दोनों में शादी की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस विवाद के बीच आरोपी ने लड़की के साथ पहले घिनौना हारकर किया फिर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने एक दोस्त की मदद ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










