
'मांगे पूरी करो या गोली मार दो...', स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ सड़क पर उतरी छात्राएं
AajTak
झारखंड में एक स्कूल की छात्राएं मांगों को लेकर सड़क पर उतरी गईं. छात्राओं ने बताया कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं इस वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है. पिछले चार दिन से स्कूल में पीने का पानी तक नहीं है. खाना नहीं मिल रहा है और अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं.
झारखंड के बुंडू में एक स्कूल की छात्राएं मांगों को लेकर सड़क पर उतरी गईं. उन्होंने हाईवे जाम करके स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं. इस वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मामला राजधानी रांची से सटे बुंडू का है. यहां दक्षीणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आवासीय विद्यालय की छात्राओं को अपनी पढ़ाई छोड़कर सड़क पर उतरने पर मजबूर होना पड़ा. छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर कई गंभीर आरोप लगाए.
स्कूल में पीने का पानी तक नहीं- छात्राएं
छात्राओं ने बताया कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं इस वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही है. पिछले चार दिन से स्कूल में पीने का पानी तक नहीं है. उन्हें खाना नहीं मिल रहा है और अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं. स्कूल का निरीक्षण करने के लिए कभी कोई अधिकारी भी नहीं आता है, जिन्हें अपनी परेशानी बता सकें. छात्राओं ने कहा कि लगता है कि उन्हें किसी अनाथ आश्रम में रखा गया है.
व्यवस्था दीजिए या तो गोली मार दीजिए
अपनी परेशानियों से तंग आकर छात्राएं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने को मजबूर हो गईं. उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान कहा कि हमें व्यवस्था दीजिए या तो गोली मार दीजिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










