
महोबा में पति पर तीसरी पत्नी को जहर देने का आरोप, अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस को दी शिकायत
ABP News
Mahoba News: सर्वेश के भाई सतीश यादव ने अपने जीजा कैलाश पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सतीश का कहना है कि कैलाश उसकी बहन को रखना नहीं चाहता था , इसलिए जहर देकर मारने की कोशिश की.
उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में कुलपहाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ठठेवरा में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गयी, जब यहां रहने वाले कैलाश यादव की तीसरी पत्नी सर्वेश की जहरीला पदार्थ पीने से हालत बिगड़ गयी. उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने ही उसे जहर देकर मारने की कोशिश की है. परिजनों ने पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवाई है.
फिलहाल महिला की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और अभी भी इमरजेंसी वार्ड में है. पुलिस के मुताबिक जांच कर कार्रवाई की जाएगी. जबकि महिला के दो बच्चे भी हैं, जिनका भी रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के मुताबिक ठठेवरा गांव में रहने वाले कैलाश यादव की तीसरी पत्नी, 27 वर्षीय सर्वेश, इस समय जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचेत अवस्था में पड़ी है. जहरीला पदार्थ शरीर में पहुंचने के कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. सर्वेश के भाई सतीश यादव ने अपने जीजा कैलाश पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. सतीश का कहना है कि कैलाश उसकी बहन को रखना नहीं चाहता था और पिछले एक साल से उसे दाने-दाने के लिए मोहताज कर रखा था.
भाई का आरोप है कि कैलाश ने ही साजिश के तहत उसकी बहन को जहरीला पदार्थ पिलाया है. हैरत की बात तो यह है कि कैलाश की यह तीसरी पत्नी है. परिजनों के मुताबिक, कैलाश की पहली पत्नी बादाम की मौत डिलीवरी के दौरान हुई थी. इसके बाद उसने अपनी ही साली शगुन से विवाह किया, लेकिन उसने भी संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर आत्महत्या कर ली. अब 10 साल पहले ब्याही गई तीसरी पत्नी सर्वेश भी उसी रास्ते पर है जहां मौत का साया मंडरा रहा है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












