
महुआ मोइत्रा के 'बैग' को लेकर इंटरनेट पर बवाल! जमकर ट्रोल हो रहीं TMC सांसद
AajTak
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अपने बैग के कारण ट्विटर पर जमकर ट्रोल की गईं. वीडियो वायरल होने पर ट्रोलर्स को जबाव देते हुए सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर एक पोस्ट की जिसमें वे वही बैग हाथ में लिए नजर आ रही हैं. अपनी पोस्ट में महुआ ने लिखा कि, झोला लेके आए थे... झोला लेके चल पढ़ेंगे.
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (MP Mahua Moitra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वे किसी बयान नहीं बल्कि अपने 'बैग' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्रेंडिग लिस्ट में शामिल हो गईं. उनका एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वे अपने बैग को छुपाते नजर आईं. जिस बैग को महुआ छुपाती नजर आ रही हैं वह विदेशी कंपनी लूई वीटॉन (Louis Vuitton) का है.
लोकसभा में टीएमसी की ही सांसद काकोली घोष दस्तीदार के पास ही महुआ मोइत्रा बैठी हुई थीं. सांसद काकोली घोष ने अपने संबोधन में जैसे ही महंगाई का मुद्दा उठाया तो महुआ मोइत्रा अपना बैग छुपाती देखी गई. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जहां लोगों की महुआ के इस महंगे बैग रखने को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है.
खुद के सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर महुआ ने ट्रोलर्स को जबाव देते हुए ट्विटर पर अपने इस बैग के साथ की कई और तस्वीरों का कोलाज बनाकर पोस्ट किया. जिसमें महुआ कई मौकोंं पर बैग के साथ देखी गईं हैं. इस ट्वीट में महुआ ने लिखा है 'संसद में 2019 से झोले वाले फकीर... झोला लेके आए थे... झोला लेके चल पड़ेंगे...'.
Jholewala fakir in Parliament since 2019. Jhola leke aye the… jhola leke chal padenge… pic.twitter.com/2YOWst8j98
फ्रांस की कंपनी है Louis Vuitton Louis Vuitton फ्रांस की कंपनी है. जो लग्जरी बैग बनाती है. महुआ मोइत्रा वीडियो में जिस बैग को छुपाती नजर आ रही हैं उस बैग की कीमत 2 लाख के करीब बताई जा रही है.
काली विवाद पर भी दिया था बयान

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








