
'महुआ जब भारत में थीं, तो उनकी लोकसभा ID दुबई से हुई लॉगिन', निशिकांत दुबे का TMC सांसद पर नया आरोप
AajTak
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों सुर्खियों में हैं. महुआ पर एक के बाद एक आरोप लग रहे हैं जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर महुआ पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जब महुआ भारत में थी तो उनकी लोकसभा आईडी दुबई से लॉगिन हुई थी.
'कैश फॉर क्वेरी' के आरोपों पर घिरीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. पैसे लेकर सवाल पूछने की शिकायत को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एथिक्स कमेटी (आचार समिति) को भेज दिया है. महुआ को अब लोकसभा की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होना पड़ सकता है.
निशिकांत दुबे का नया आरोप
वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर महुआ पर गंभीर आरोप लगाया है, महुआ मोइत्रा का नाम लिए बगैर आरोप लगाते हुए दुबे ने कहा कि सांसद जब भारत में थी तो उनकी लोकसभा का लॉगिन दुबई से हुआ था. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रखा. दुबई से संसद के id खोले गए,उस वक़्त कथित सांसद भारत में ही थे. इस NIC पर पूरी भारत सरकार है,देश के प्रधानमंत्री जी,वित्त विभाग,केन्द्रीय एजेंसी. क्या अब भी तृणमूल कांग्रेस व विपक्षियों को राजनीति करना है,निर्णय जनता का ,NIC ने यह जानकारी जॉंच एजेंसी को दी है.'
ये भी पढ़ें: पैसे लेकर सवाल पूछने पर घिरीं महुआ मोइत्रा... आखिर लोकसभा में प्रश्न पूछने का तरीका क्या है?
महुआ के सवाल
इससे पहले जब महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी पर सवाल उठाए तो निशिकांत दुबे ने तब भी उन पर पलटवार किया. महुआ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष मीडिया से खुलकर बात करते हैं. लोकसभा नियम देख लें. "शपथपत्र" मीडिया तक कैसे पहुंच गया है? चेयरमैन को पहले इसकी जांच करानी चाहिए कि ये कैसे लीक हुआ.मैं फिर दोहरा रही हूं कि बीजेपी का एक सूत्रीय एजेंडा अडाणी पर मेरा मुंह बंद करने के लिए मुझे लोकसभा से निष्कासित करना है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










