
महिला विधायक पर नीतीश कुमार की टिप्पणी पर हंगामा, तेजस्वी बोले- ऐसे बयान देना CM की आदत
AajTak
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी महिलाओं को मान सम्मान नहीं देती है. राबड़ी देवी ने कहा कि आरजेडी और महागठबंधन ही सिर्फ महिलाओं को मान सम्मान देती है.
बिहार विधानसभा में RJD महिला विधायक को लेकर दिए गए सीएम नीतीश कुमार के बयान पर विपक्ष हमलावर है. सदन में नीतीश कुमार के दिए इस बयान की क्लिप साझा करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'महिला हो कुछ जानती हो? महिलाओं पर ओछी, गैर वांछित, असभ्य, अशिष्ट एवं निम्नस्तरीय टिप्पणियां करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत में शुमार हो चुका है. प्रदेश के लिए यह अत्यधिक गंभीर व चिंतनीय विषय है.'
तेजस्वी ने आगे कहा, 'CM ने कुछ दिन पहले भी आदिवासी वर्ग की BJP की महिला MLA पर भी सुंदरता संबंधित भद्दी टिप्पणी की थी. आज अनुसूचित जाति की दो बार से महिला MLA रेखा पासवान पर टिप्पणी की. सृष्टि के सबसे बड़े ज्ञाता, ध्याता, व्याख्याता और रचयिता तो आदरणीय नीतीश जी बन चुके है, इनको छोड़ कर किसी को कुछ पता नहीं, किसी को कुछ आता-जाता नहीं.'
रबड़ी देवी ने भी बोला हमला बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और उनकी पार्टी महिलाओं को मान सम्मान नहीं देती है. राबड़ी देवी ने कहा कि आरजेडी और महागठबंधन ही सिर्फ महिलाओं को मान सम्मान देती है.
यह भी पढ़ें: 'मुख्यमंत्री तो महिला से बात करने का तरीका ही भूल गए...', नीतीश की टिप्पणी पर बोलीं RJD विधायक रेखा देवी
क्या बोले थे बिहार सीएम नीतीश कुमार दरअसल, सदन में नीतीश कुमार भाषण दे रहे थे.इस दौरान विपक्ष हंगामा कर रहा था. इसी बीच नीतीश ने आरजेडी की महिला विधायक रेखा देवी पर भड़कते हुए कहा कि 'अरे महिला हो, कुछ जानती नहीं हो.'नीतीश कुमार ने आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, "ये लोग कभी कोई महिला को आगे बढ़ाया है. 2005 के बाद ही बढ़ाना शुरू किए हैं ना. इसीलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो. हम तो सुनाएंगे अगर आप नहीं सुनेंगे तो ये आपकी गलती है." दरअसल नीतीश कुमार जब बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष आरक्षण को लेकर विरोध कर रहा था. अपने भाषण के दौरान नीतीश बार-बार विपक्ष के विधायकों से अपील कर रहे थे कि एक बार पूरी बात सुन लीजिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










