
'महिला वकील कोर्ट में बाल न संवारें', पुणे कोर्ट में नोटिस पर बवाल, लेना पड़ा वापस
AajTak
पुणे कोर्ट के रजिस्ट्रार ने एक नोटिस जारी किया था जिसमें महिला वकीलों को लेकर ये कहा गया था कि वे कोर्ट में बाल न संवारें. पुणे की कोर्ट की ओर से जारी नोटिस पर बवाल हुआ तो इसे वापस लेना पड़ा.
महाराष्ट्र के पुणे की कोर्ट का एक आदेश चर्चा में है. पुणे की जिला अदालत ने महिला वकीलों को लेकर एक नोटिस जारी किया था जिस पर विवाद हो गया. नोटिस पर बवाल हुआ तो पुणे की जिला कोर्ट ने विवादित नोटिस वापस ले ली है. बताया जाता है कि संबंधित नोटिस में महिला वकीलों के लिए ये कहा गया था कि वे कोर्ट में अपने बाल न संवारें.
कहा जा रहा है कि ये नोटिस पुणे की कोर्ट ने 20 अक्टूबर को जारी किया था. वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कथित नोटिस की तस्वीर ट्वीट की थी. इंदिरा जयसिंह ने नोटिस ट्वीट करते हुए लिखा था कि देखो, महिला वकीलों की वजह से किसका ध्यान भटक रहा है और क्यों. इंदिरा जयसिंह ने जो नोटिस ट्वीट की थी उसमें महिलाओं को कोर्ट में बाल संवारने से परहेज करने के लिए कहा गया था.
पुणे कोर्ट की इस नोटिस में लिखा था कि महिला वकील कोर्ट में अपने बाल संवारती हैं जिसकी वजह से न्यायालय की कार्यवाही बाधित होती है. 20 अक्टूबर को पुणे की जिला कोर्ट के रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिस को लेकर पुणे बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि उन्हें अब तक इस तरह का कोई नोटिस नहीं मिला है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट पांडुरंग थोर्वे ने इस तरह का कोई नोटिस मिलने से इनकार करते हुए कहा है कि उनके कार्यालय को ऐसा कोई नोटिस नहीं मिला है. उन्होंने ये भी कहा कि कोर्ट की ओर से वकीलों के लिए जारी किया जाने वाला हर नोटिस पुणे बार एसोसिएशन को भी भेजा जाता है.
पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने नोटिस मिलने से इनकार किया है. वहीं, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के ही मुताबिक सूत्रों ने आपत्ति जताए जाने के बाद शनिवार को नोटिस वापस ले लिए जाने की जानकारी दी है. पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार को दिवाली की छुट्टियां शुरू होने से पहले शुक्रवार को कोर्ट के कामकाज का अंतिम दिन था.
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि मर्यादा बनाए रखने के लिए कोर्ट मानदंड सेट करने का काम करता है. पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब तक हम नोटिस नहीं देख लेते, तब तक इसे लेकर किसी तरह की कोई टिप्पणी करना उचित नहीं है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










