
महिला ने रेस्टोरेंट पर किया केस, खाने में निकली इंसान की उंगली, चबाने के बाद पता चला
AajTak
महिला ने कहा कि वो 7 अप्रैल को रेस्टोरेंट में आई थी. उसे सलाद चबाते वक्त ऐसा महसूस हुआ कि वो इंसान की उंगली का एक हिस्सा खा रही है. उसने इसके बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा दायर किया है.
एक महिला ने रेस्टोरेंट के खिलाफ मुकदमा किया है. उसका आरोप है कि उसने खाने के लिए सलाद ऑर्डर किया था. जिसमें इंसान की उंगली थी. उसे चबाने के बाद इस बात का पता चला. एलिसन कोजी नामक महिला का कहना है कि उसने सलाद अप्रैल में खाया था. वहीं उसने सोमवार को मुकदमा दायर किया है. मामला अमेरिका के कनेक्टिकट का है.
उसने कहा कि वो इसी साल 7 अप्रैल को रेस्टोरेंट में आई थी. उसे सलाद चबाते वक्त ऐसा महसूस हुआ कि वो इंसान की उंगली का एक हिस्सा खा रही है. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुकदमे में बताया गया है कि रेस्टोरेंट के मैनेजर ने गलती से अपनी उंगली काट ली थी. वो एक दिन पहले सलाद के लिए सब्जियां तैयार कर रहा था.
मैनेजर बाद में अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल भी गया. लेकिन उसकी कटी हुई उंगली सब्जियों में ही रह गई.वही सलाद कई ग्राहकों को खाने के लिए दे दिया गया. इनमें कोजी भी शामिल थीं. जिनके सलाद में उंगली का एक हिस्सा निकला. कोजी का कहना है कि वह हैरान रह गईं, पैनिक अटैक आए.
उन्होंने कहा कि उन्हें सलाद खाने के बाद माइग्रेन, भूलने की दिक्कत, मतली, चक्कर आना और गर्दन और कंधे में दर्द जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां हो गईं.कोजी ने इसके लिए रेस्टोरेंट से मुआवजा देने को कहा. वेस्टचेस्टर काउंटी हेल्ड डिपार्टमेंट ने रेस्टोरेंट पर 900 डॉलर का जुर्माना पहले ही लगा दिया है.
अभी तक इस मामले में रेस्टोरेंट की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. ऐसा पहली बार नहीं है जब अपनी साफ सफाई को लेकर कोई सैलेड चेन इस तरह खबरों में आई हो. बल्कि इससे पहले 2014 में एक शख्स को अपने रोल के भीतर मरा हुआ चूहा मिला था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











