
महिला दिवस: दिल्ली मेट्रो महिला यात्रियों को दे रही इनाम, जानिए कॉम्पिटिशन की डिटेल्स
AajTak
दिल्ली मेट्रो द्वारा महिला यात्रियों के लिए एक प्रतियोगिता करवा रही है. इस प्रतियोगिता में केवल ऑनलाइन हिस्सा लिया जा सकता है. अगर आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं तो 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. चेक करें बाकी की डिटेल्स.
दिल्ली मेट्रो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले महिला यात्रियों के लिए एक बाइलिंगुल स्लोगन लेखन और एक हस्तनिर्मित कला प्रतियोगिता आयोजित कर रही है. इस प्रतियोगिता की शुरुआत आज 17 फरवरी से होगी. दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस प्रतियोगिता की थीम है 'कलाकृति विषय: डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी'.
ये प्रतियोगिता आज यानी 17 फरवरी से 21 फरवरी तक होगी. बता दें, हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महीला दिवस मनाया जाता है. जो महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं वो दिल्ली मेट्री की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं. ऑनलाइन एंट्री 21 फरवरी रात 12 बजे तक की जा सकती है.
कैसे ले सकती हैं प्रतियोगिता में हिस्सा?
क्या होंगे प्रतियोगिता के नियम? स्लोगन में अधिकतम 50 शब्द लिख सकते हैं. ये प्रतियोगिता मेट्रो से यात्रा करने वाली महिलाओं और मेट्रो कर्मचारी महिलाओं के लिए है. एक मेट्रो कार्ड पर केवल एक ही एंट्री कर सकेंगे. वहीं अगर आर्टवर्क की बात करें तो केवल हाथ से बनी आर्ट की ही एंट्री कर सकेंगे. जो फोटो आप अपलोड करें उसका साइज 2 एमबी होना चाहिए.
क्या मिलेगा इनाम? 21 फरवरी के बाद नतीजों की घोषणा होगी. पहला स्थान प्राप्त करने पर 4000 रुपये दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 3000 रुपये तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 2000 रुपये

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










