
महिला तांत्रिक के कहने पर पिकअप लेकर 600 करोड़ लूटने पहुंचे 15 लोग, प्रॉपर्टी कारोबारियों ने रची साजिश
AajTak
जयपुर में अपने बिजनेसमैन साथी से बदला लेने के लिए दो कारोबारियों ने तांत्रिक के साथ मिलकर साजिश रची. इसके बाद लुटेरी गैंग से संपर्क किया. तांत्रिक ने कहा कि प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में 600 करोड़ रुपये रखे हैं. इसके बाद दोनों कारोबारी और बदमाश 600 करोड़ लूटने पिकअप लेकर पहुंचे. रुपयों की तलाश में टाइल्स तक उखाड़ दीं, लेकिन कुछ नहीं मिला.
राजस्थान के जयपुर में एक महिला तांत्रिक के झांसे में आकर दो प्रॉपर्टी कारोबारियों ने लुटेरी गैंग के साथ मिलकर अपने ही दोस्त के घर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. महिला तांत्रिक ने प्रॉपर्टी कारोबारी यादराम मौर्य के घर 600 करोड़ रुपये छिपे होने का जानकारी दी थी. इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी के घर की टाइल्स तक उखाड़ दीं, लेकिन पैसे नहीं मिले. इसके बाद लुटेरे सोने-चांदी के जेवरात और कुछ कैश लेकर फरार हो गए. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 3 दिन में सभी 15 आरोपियों को पकड़ लिया.
डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा ने बताया कि पीड़ित यादराम का अपने साथी दोस्त रामेश्वर राठी और रामदयाल मीणा से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी के चलते रामदयाल और रामेश्वर ने महिला तांत्रिक शीबा बानो से सलाह ली. महिला तांत्रिक ने झूठा स्वांग रचा और कहा कि यादराम के घर में 600 करोड़ रुपये हैं.
पीट-पीटकर पूछा- कहां हैं 600 करोड़ रुपये
पैसों के लालच में आकर आरोपी यादराम और रामेश्वर ने लूट की साजिश रची. उन्होंने एक गैंग से संपर्क किया. इसके बाद पूरी गैंग करणी विहार इलाके के धाबास में 12 मई की रात करीब 2 बजे प्रॉपर्टी कारोबारी यादराम मौर्य के घर में घुस गई. बदमाशों ने सभी परिजनों को बंधक बना लिया. लुटेरे यादराम को हथियार दिखाकर बार-बार 600 करोड़ रुपये के बारे में पीट-पीटकर पूछने लगे, लेकिन मारपीट के बावजूद यादराम ने इतनी धनराशि होने से इनकार कर दिया.
600 करोड़ लूटने के लिए पिकअप गाड़ी लेकर पहुंचे थे बदमाश
इसके बाद महिला तांत्रिक के बताए अनुसार कि जमीन के अंदर भी रुपये हो सकते हैं, इसलिए लुटेरों ने किचन, बेडरूम और हॉल की टाइल्स भी उखाड़ दीं, लेकिन फिर भी कुछ हाथ नहीं लगा. इतनी बड़ी रकम लूटने के लिए बदमाश पिकअप गाड़ी तक लेकर पहुंचे थे, लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो जाते-जाते कुछ नकदी व कीमती सामान ले गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










