
महिला गलती से खा गई ऐसी चीज जिससे मिल सकते थे एक करोड़ रुपये
AajTak
एक महिला को स्नैक्स के पैकेट से दिल शेप वाला चिप्स मिला. उसने इसकी तस्वीर खींची और फिर उसे खा लिया. लेकिन बाद में उसको पता चला कि उसने दिल शेप वाला चिप्स खाकर गलती कर दी है और 1 करोड़ रुपये जीतने का मौका गंवा दिया है.
एक महिला ने स्नैक्स का एक पैकेट खरीदा. उसे इसमें दिल शेप वाला चिप्स दिखा. उसने इसकी तस्वीर खींची और फिर उसे खा लिया. लेकिन बाद में महिला को पता चला कि उसने दिल शेप वाला चिप्स खाकर गलती कर दी है और 1 करोड़ रुपये जीतने का मौका गंवा दिया है. बाद में उसे इस बात का काफी पछतावा हुआ लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
द मिरर के मुताबिक, ब्रिटेन के Shropshire की रहने वाली 40 साल की डॉन सैगर को हाल ही में स्नैक्स के पैकेट से दिल शेप वाला चिप्स मिला. उन्होंने इसकी तस्वीर खींची और फिर उसे खा गई. बाद में सैगर को मालूम चला कि वो अकेला चिप्स उन्हें 99 लाख 50 हजार रुपये तक दिला सकता था.
सैगर एक सुपरमार्केट में काम करती हैं. पिछले हफ्ते वो अपनी शिफ्ट शुरू होने से पहले Ready Salted नाम के स्नैक को खा रही थीं. ये कुरकुरे जैसा होता है और इसको Walkers नाम की कंपनी बनाती है. इसे खाते-खाते सैगर को पैकेट से एक दिल शेप वाला चिप्स मिला.
सैगर को वो काफी यूनिक लगा. उन्होंने उसकी फोटो क्लिक की और अपने दोस्तों को भेज दी. फिर वो उस चिप्स को खा गई. कुछ देर बाद उनके दोस्तों ने उन्हें मैसेज कर बताया कि वो चिप्स आपको लाखों रुपये दिलवा सकता है. क्योंकि इसे बनाने वाली कंपनी ने एक ऑफर रखा है. इसके अनुसार, जो दिल शेप वाला चिप्स लाएगा, उसे 99 लाख रुपये से अधिक के इनाम में भाग लेने का मौका मिलेगा.
ये सुनकर सैगर हैरान रह गईं और उन्हें चिप्स खाने पर अफसोस होने लगा. कंपनी का ये अनोखा ऑफर 20 मार्च तक ही है. हालांकि, कंपनी का कहना है कि उसके स्नैक्स के अन्य पैकेट में भी दिल शेप वाले चिप्स होंगे. लोग अपनी किस्मत ट्राई कर सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









