
महिला को बाइक पर बैठाकर गंदी हरकत करने लगा रैपिडो चालक, पीड़िता की आपबीती
AajTak
बेंगलुरु की एक महिला के साथ रैपिडो बाइक चालक ने यौन उत्पीड़न किया है. महिला द्वारा अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा की गई जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
बेंगलुरु में रैपिडो बाइक चालक पर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. महिला. पीड़िता ने ट्विटर पर हैशटैग #सेक्सुअल हैरेसमेंट का प्रयोग करते हुए अपनी आपबीती साझा की और बताया कि कैसे उसे रैपिडो बाइक की बुकिंग करने के बाद उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा.
पीड़िता की आपबीती
महिला ने शुक्रवार को टाउन हॉल के पास मणिपुर हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया. विरोध के बाद पीड़ित ने टाउन हॉल से इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्थित अपने घर लौटने के लिए रैपिडो बुक की. यहां जो रैपिडो बाइक चालक आया वो रजिस्टर्ड बाइक लाने के बजाय दूसरी बाइक लाया था. जब पीड़िता ने उससे सवाल किया कि दूसरी बाइक क्यों लाए, तो राइडर ने कहा कि रजिस्टर्ड बाइक सर्विस के लिए गई हुई है.
पीड़िता ने ट्वीट करते हुए बताया, 'यात्रा के दौरान, हम एक एकांत जगह पर पहुंचे जहां आसपास कोई अन्य वाहन नहीं था. चौंकाने वाली बात यह है कि ड्राइवर एक हाथ से बाइक चलाने लगा और अनुचित व्यवहार (बाइक चलाते समय हस्तमैथुन करना) करने लगा. अपनी सुरक्षा के डर से, मैं पूरे कष्ट के दौरान चुप रही. मैंने अपने घर की लोकेशन छुपाने के लिए उससे एक्चुअल लोकेशन से 200 मीटर पहले छोड़ने को कहा.'
फिर करने लगा मैसेज
महिला को ड्रॉप करने के बाद आरोपी राइडर उसे व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगा. वह उसे प्यार के नाम पर मैसेज के जरिए परेशान करता रहा.जिसके बाद पीड़िता ने उसे ब्लॉक कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी आपबीती ट्विटर पर पोस्ट की. महिला के ट्वीट वायरल हुए तो पुलिस भी हरकत में आई और कुछ समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










