
महिला के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, ऐसे बची जान, देखें Video
AajTak
तेलंगाना से रौंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला के ऊपर से मालगाड़ी गुजरती दिखाई दे रही है. कमाल की बात यह रही कि ट्रेन गुजर जाने के बाद महिला सकुशल थी और ट्रैक से उठकर चली गई.
तेलंगाना में एक महिला की मालगाड़ी के नीचे आ गई. उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, फिर भी उसे एक खरोंच तक नहीं आई. यह मंजर देख लोगों की सांसे थम गई थी. जब मालगाड़ी चली गई तो महिला उठकर खड़ी हो गई और वहां से चली गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
विकाराबाद जिले में एक आदिवासी महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. तभी वह तभी अचानक से सामने मालगाड़ी आ गई. महिला बिना समय गंवाए रेलवे ट्रैक पर लेट गई और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई. यह मंजर देख लोगों की सांसे थम गई, लेकिन गनीमत रही की महिला को कुछ नहीं हुआ.
यह घटना विकाराबाद के नावंडगी रेलवे स्टेशन की है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे महिला के सामने अचानक से ट्रेन आ गई और उसे कुछ नहीं समझ नहीं आया. फिर भी महिला ने तुरंत फैसला लिया और झट से रेलवे ट्रैक पर लेट गई.
वीडियो देख थम जाएगी सांस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक पर सांस थामे महिला बिना हिले-डुले तब तक लेटी रही, जबतक पूरी ट्रेन उसके ऊपर से नहीं गुजरी. मालगाड़ी गुजर जाने के बाद भी कुछ सेकंड तक वह उसी स्थिति में रही. जब पास खड़ी महिला ने इशारा किया तब वह उठ खड़ी हुई और रेलवे ट्रैक से बाहर निकल गई.
महिला के शरीर में नहीं लगी एक खरोंच महिला के तुरंत लिये गए फैसले के कारण ही उसकी जान बच पाई. इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. साथ ही लोग महिला के जज्बे की काफी सराहना कर रहे हैं. इस वीडियो को देखने पर एकबारगी लोगों की सांसें अटक जाती है, लेकिन अंत में महिला सुरक्षित दिखाई दे रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










