
महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर क्या सोचते हैं? AMU की छात्रा के सवाल पर राहुल गांधी ने दिया ये जवाब
AajTak
अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर वह भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे में महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर उनकी क्या राय है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि महिलाएं जो भी पहनना चाहती हैं, वो पहनने का उनका पूरा अधिकार है.
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में है. इस दौरान राहुल गांधी ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचकर यहां छात्राओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं से शिक्षा, हक और अभिव्यक्ति जैसे मुद्दों पर छात्राओं से बातचीत की.
इस दौरान जब एक छात्रा ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर वह भविष्य में देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे में महिलाओं के हिजाब पहनने को लेकर उनकी क्या राय है? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरा मानना है कि महिलाएं जो भी पहनना चाहती हैं, वो पहनने का उनका पूरा अधिकार है. ये पूरी तरह से महिलाओं पर निर्भर करता है कि वे क्या पहनना चाहती हैं.
राहुल ने कहा कि मेरी राय है कि महिलाएं क्या पहनती हैं, ये उनकी जिम्मेदारी है. उन्हें क्या पहनना है या क्या नहीं पहनना है, ये उनका फैसला है. मुझे नहीं लगता कि किसी और को ये तय करना चाहिए कि आप क्या पहनेंगे.
राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर क्या बोले राहुल?
इस दौरान राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति और बिजनेस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व पूरी तरह से नहीं दिखता है. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को सोचना होगा कि वे ज्यादा से ज्यादा महिला उम्मीदवारों क मौका दें. पार्टियां महिलाओं को प्रोत्साहित करें. हमारे देश के पॉलिटिकल स्ट्रक्चर से महिलाओं को जोड़ना होगा.
राहुल गांधी ने कहा कि हमने देखा है कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं की फिर भी राजनीति में मौजूदगी दिखती है, वे प्रधान या पार्षद के स्तर तक पहुंच जाती हैं लेकिन इससे ऊपर जब विधायक या सांसदी की बात आती हैं, तो महिलाएं बहुत कम नजर आती हैं. ऐसे में महिलाओं को प्रोत्साहित करना होगा.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










